- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जि़ंदगी पर‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ का आनंद उठाएं – प्यार, कुर्बानी और दोस्ती की यह कहानी भारतीय दर्शकों का दिल चुराने के लिये तैयार है
भौगोलिक सीमाओं को तोड्ने वाला 2024 का यह सबसे प्रतीक्षित उर्दू ड्रामा इसी महीने भारतीय टेलीविजन पर रिलीज होगा
एंटरटेनमेंट का शानदार ब्राण्ड ‘जि़ंदगी’ भारतीय दर्शकों का दिल जीतने के लिये तैयार है। इसके लिये 26 फरवरी, 2024 को चैनल अपना बेहद प्रतीक्षित शो अब्दुल्लापुर का देवदास लॉन्च करने जा रहा है। 13 एपिसोड के इस शो को अंजुम शहजाद ने निर्देशित किया और इसे शाहिद डोगर ने लिखा है। यह शो प्यार, दोस्ती और काव्य जैसे नाटक का एक दिलचस्प संगम होने का वादा करता है।
‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ एक छोटे कस्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित फखर और काशिफ की कहानी दिखाई गई है, जिनके किरदार क्रमश: ‘एक झूठी लव स्टोरी’ से मशहूर हुए बिलाल अब्बास, और राजा तालिश ने निभाये हैं। वह दोनों बेस्ट फ्रैंड्स हैं और एक ही लड़की से प्यार करते हैं, जिसका नाम गुलबानो (सारा खान अभिनीत) है। दोनों इस बात से अनजान हैं। हालांकि, गुलबानो की कल्पनाओं में देवदास नाम के एक कवि का बसेरा है। कहानी आगे बढ़ने के साथ काशिफ उसे बताता है कि वही देवदास है और गुलबानो उस पर फिदा हो जाती है। उसे पता नहीं है कि असली देवदास तो फखर है।
‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ प्यार की एक बेहतरीन कहानी है, जो दिखाती है कि सचमुच प्यार में पड़ा कोई इंसान कैसे सभी सीमाओं को पार कर जाता है, चाहे उसे अपनी जि़ंदगी गंवानी पड़े। दिल को छू लेने वाली इस कहानी में प्यार, दोस्ती, धोखेबाजी और कुर्बानी का एक दमदार पैकेज है। इसके अलावा सवेरा नदीम, अनुशय अब्बासी और नोमान इजाज जैसे कलाकार कहानी को गहराई देते हैं।
यह शो प्यार और दोस्ती के बीच नाजुक संतुलन भी दिखाता है और एक मार्मिक प्रश्न उठाता है कि ‘‘महबूब या मोहब्बत?’’ हमारी जिन्दगी में प्यार सबसे ताकतवर होता है, लेकिन कुर्बानी और समझौते इस शो में ज्यादा मायने रखते हैं। जब फखर (बिलाल अब्बास) सोचता है कि उसकी प्रेमिका की खुशी उसकी खुशी से ज्यादा बड़ी है, तब वह कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटता है। हिम्मत से भरी बहु-सांस्कृतिक कहानियों के लिये ‘जि़ंदगी’ की प्रतिबद्धता इसमें झलकती है। इसीलिये यह शो सबसे ज्यादा अपेक्षित है।
‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ में आपके अनुभव को उम्दा बनाने के लिये दिल को छूने वाला संगीत भी है। इसमें सामी खान के रिक्रियेटेड लिरिक्स वाला गाना ‘बिबा साडा दिल मोर दे’, जिसे ज़ैन अली, जुहैब अली, सामी खान और इकरा मंजूर ने गाया है और ‘ओ साहिब’ गाना, जिसे अदनान ढूल, ज़ैन और जोहैब ने गाया है, शामिल हैं। ‘ओ साहिब’ गाना असीम राजा ने लिखा है और यह कहानी में मधुरता लेकर आता है।
जल्दी ही भारत का नेशनल क्रश बनने जा रहीं सारा खान ने कहा, ‘‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ ऐसी प्रेम कहानी है, जो दिल तोड़ने के बावजूद प्रासंगिक है। इस अनोखी पटकथा पर ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन था। पहली मीटिंग में कहानी सुनने के बाद ही मैं गुलबानो की भूमिका निभाना चाह रही थी। शहजाद नवाज, सवीरा नदीम, बिलाल अब्बास और बाकी कलाकारों के साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिये सपने के सच होने जैसा है। निर्देशक अंजुम शहजाद ने शो के हर छोटे पहलू पर काम किया है और इससे मुझे अपनी पूरी क्षमता में गुलबानो का किरदार निभाने की चाहत मिली। यह शो जि़ंदगी पर रिलीज हो रहा है, इसलिये मैं बहुत उत्साहित हूँ। भारतीय दर्शकों ने हमेशा प्यार लुटाया है और मैं दिल को छूने वाली हमारी कहानी पर उनके रिस्पॉन्स का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।’’
काशिफ की भूमिका निभा रहे राजा तालिश ने कहा, ‘मैं उत्साहित हूँ कि ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ जि़ंदगी के जरिये भारतीय स्क्रीन पर आ रहा है। इस प्रोजेक्ट पर सारे कलाकारों और क्रू का जो भरोसा था, उसी से एक शानदार कहानी बनी है। इसे फिल्माने का सफर वास्तविक और प्रभावी रहा। इसे देखकर हम ऐसी और भी कहानियाँ चाहेंगे और मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूँ। अब यह टीवी पर रिलीज हो रही है और मैं देखने के लिये उत्सुक हूँ कि दर्शक प्यार, कुर्बानी और दोस्ती की इस कहानी पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। हम सभी के लिये यह एक रोमांचक पल है।’’
जि़ंदगी पर आगामी शो के लॉन्च को लेकर इसके निर्देशक और दूरदृष्टा अंजुम शहजाद ने कहा, ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ एक प्रेम कहानी से बढ़कर है, यह मानवीय भावनाओं की एक रोलर कोस्टर राइड है। प्यार और देवदास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चाहे पुराना देवदास हो या आज का अब्दुल्लापुर का देवदास, दोनों की कहानियों में सच्चा प्यार है। शैलजा केजरीवाल (प्रोड्यूसर, भारत) इस कहानी को साकार करने में महत्वपूर्ण रहीं। अंतर-सांस्कृतिक कहानियाँ कहने के लिये जिन्दगी एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म रहा है। मुझे भारत में अपने दोस्तों का फीडबैक देखने का इंतजार है।’’
जिन्दगी पर ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ के रिलीज को लेकर प्रोड्यूसर शैलजा केजरीवाल ने कहा, ‘यह एक छोटे-से कस्बे अब्दुल्लापुर की कहानी है, जिसमें जुनून, दिल का टूटना और आकस्मिक मोड़ दिखते हैं। यहाँ रिश्तों का बेहद उलझा हुआ ताना-बाना सामने आता है। ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ मानवीय हृदय की गहराई में जाती है और दिखाती है कि प्यार की ऊँचाइयों पर आकस्मिक मोड़ और धोखा भी मिल सकता है। मैं बहुत ही उत्सकुता से इंतजार कर रही हूँ कि आप इस दिलचस्प कहानी और हमारे प्रतिभाशाली कलाकारों के दमदार प्रदर्शन को देखें। उन्होंने दुनिया में चल रहे प्यार के उतार-चढ़ावों पर रोशनी डाली है।’’
अब्दुल्लापुर का देवदास 2024 का सबसे प्रतीक्षित शो है। यह शो कला के माध्यम से एक लहर जगाएगा, जो भौगोलिक सीमाओं के पार जाएगी और अलग-अलग तरह की कहानियों के लिये सभी का प्यार सामने लाएगी।
जि़ंदगी डीटीएच पर 26 फरवरी, 2024 को इसका प्रीमियर देखना ना भूलें – टाटा प्ले (चैनल नंबर 154), डिश टीवी और डी2एच (चैनल नंबर 117) और एयरटेल टीवी (चैनल नंबर 102) पर


