- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यामी गौतम की फ़िल्म आर्टिकल 370 में अमित शाह के किरदार में नज़र आ रहे किरण कर्मरकर – उनका लुक प्रसंशकों को कर रहा इंप्रेस
यामी गौतम अभिनीत फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’ आदित्य झाम्बले द्वारा निर्देशित और आदित्य धर द्वारा निर्मित है, जिसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही तहलका मचाए हुए है। फिल्म के प्रत्येक कैरेक्टर की लोग सराहना कर रही हैं चाहे वह प्रिया मणि हो, वैभव तत्ववादी, या फिर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी के किरदार में अरुण गोविल, हर किरदार ने दर्शकों का ध्यान केंद्रित किया है, और अब को चीज लोगों को आकर्षित कर रही है वो है अमित शाह के किरदार में किरण कर्मरकर, जो इस फिल्म में अमित शाह से काफी मिलजुल रहे हैं।
भूमिका के लिए किरण के आश्चर्यजनक और अविश्वसनीय परिवर्तन की ओर इशारा करते हुए प्रशंसक रील बना रहे हैं। इन डिटेल के साथ फ़िल्म अभी चर्चा का विषय बन गया है और यह फ़िल्म के प्रचार में मददगार साबित हो रहे हैं।यह फ़िल्म कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने के आसपास की घटनाओं को दर्शाता है। यह उन सभी की कहानी पेश करता है जिन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के पीछे काम किया।
जियो स्टूडियोज़ और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर की ओर से, आर्टिकल 370 एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम अहम भूमिका में नज़र आ रही हैं और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने किया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।


