- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नागदा में 25 फरवरी को वेदा हॉस्पिटल का नि:शुल्क कैंसर एवं मूत्र रोग जांच शिविर
उज्जैन, 25 फरवरी, 2024। बदलती जीवनशैली और बिगड़ते खान पान के कारण कई तरह के कारण कई तरह के रोग हो रहे हैं। ऐसे में कैंसर और मूत्र रोगों की जांच, निदान एवं जागरूकता फैलान हेतु उज्जैन संभाग के पहले कैंसर समर्पित वेदा हॉस्पिटल द्वारा एकदिवसीय नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। नागदा के ग्रेसिम जनसेवा ट्रस्ट इन्दुभाई पारेख मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार 25 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाले शिविर में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. गार्गी मुले एवं इंदौर के मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल केसवानी द्वारा द्वारा कैंसर एवं मूत्र रोगों की नि:शुल्क जांच की जाएगी साथ ही फ्री सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग (पैप स्मीयर), यूरोफ्लोमैट्री जांच सहित अन्य सभी जांचों पर विशेष छूट दी जायेगी।
वेदा हॉस्पिटल के डॉ. समन्वय अग्रवाल के अनुसार, “वर्तमान समय में खानपान और जीवनशैली का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जहाँ एक और कैंसर दुनिया भर में मौत का एक प्रमुख कारण है तो वहीँ दूसरी और मूत्र रोगों ने भी लोगों का जीवन दूभर कर रखा है। इन रोगों से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी होना एवं समय समय पर इसकी जांच करवाना। यदि समय से रोगों का उपचार शुरू कर दिया जाए तो स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को कैंसर एवं मूत्र रोगों से जुड़े रोगों के शुरुआती लक्षणों के बारे में लोगों को जानकारी देना है ताकि वे इसे समय से पहचान कर इसका उपचार शुरू कर सकें। साथ ही इसका उद्देश्य लोगों को समय समय पर स्वास्थ्य जांचों के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि इन बीमारियों से बचाव हो सके। शिविर में परामर्श देने के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. गार्गी मुले मौजूद रहेगी जिनसे वेदा हॉस्पिटल उज्जैन में कभी भी परामर्श लिया जा सकता है।“
वेदा हॉस्पिटल उज्जैन एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है जहाँ मूत्र रोगों सहित सभी रोगों की विश्वस्तरीय सुविधा मौजूद है। हॉस्पिटल में आहार नली का कैंसर, मुंह और जबान का कैंसर, स्तन कैंसर, पेट का कैंसर, रक्त कैंसर, फेफड़े का कैंसर और गर्भाशय एवं सर्वाइकल कैंसर का उपचार उपलब्ध है। इस जानलेवा रोग से बचाव और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य परिणाम देने के लिए रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी (कीमोथेरेपी) और ऑंको सर्जरी (कैंसर सर्जरी) के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की एक भरोसेमंद टीम मौजूद है। हॉस्पिटल में रेडियोथेरेपी (सिकाई) मशीन (LINAC) ‘हेलसीओन’ मौजूद है, जिससे सिकाई से पहले हर दिन डिजिटल इमेजिंग की जाती है। वेदा हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत एवं कैशलेस मेडिक्लेम के साथ साथ इन तकनीकों से उज्जैन एवं आसपास के लोगों को सटीक उपचार और बेहतर परिणाम मिल रहा है।


