- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राष्ट्रीय सशक्त जैन महिला सम्मान से सम्मानित हुई श्रीमती साधना मादावत
इंदौर, 24 फरवरी 2024: श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के महिला वूमन फोरम के राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में इंदौर की श्रीमती साधना मादावत (रंगशाला) को उनके विशेष योगदान और उद्दीपन को देखते हुए राष्ट्रीय सशक्त जैन महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। यह आयोजन पंचकल्याणक शीतल तीर्थ रतलाम में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ एवं परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं बाल ब्रह्मचारी सविता दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया।
श्रीमती साधना मादावत ने इस विषय पर हर्ष जताते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत ही गौरव और प्रेरणा का विषय है। मैं इस सम्मान को उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूं जो समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रही हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए किए जा रहे कार्यों को जारी रखूंगी। महिलाओं में असीम क्षमताएं होती हैं। उन्हें केवल अपनी शक्तियों को पहचानने और उनका उपयोग करने की आवश्यकता होती है। मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं की वे अपनी सांस्कृतिक रुचि , शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन पर ध्यान दें। वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए डरें नहीं अपने परिवार का साथ लेकर अपने सपनों को पंख दे।”


