- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शहर में सप्ताहभर चलेगा एनीमिया जागरूकता रथ, रक्त की अहमियत बताने के साथ समझाईश देंगे
एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर, एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसायटी तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा डॉ. एके द्विवेदी के नेतृत्व में 25 फरवरी से 3 मार्च तक होगा एनीमिया रथ सप्ताह का आयोजन
इंदौर। एनीमिया (रक्ताल्पता) अप्लास्टिक एनीमिया, सिकल सेल, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया इत्यादि रक्तजनित बीमारियों से बचाव, इलाज और खानपान की जानकारी देने के लिए इंदौर सहित ग्रामीण क्षेत्र में आठ दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर, एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसायटी तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इस आठ दिवसीय अभियान की शुरुआत 25 फरवरी 2024 से होगी और यह अभियान 3 मार्च 2024 को समाप्त होगा।
शहर के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक एवं केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद्, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में कार्यपरिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि एनीमिया जागरूकता रथ 25 फरवरी से 3 मार्च 2024 तक चलाया जाएगा। इन आठ दिनों में बैनर व पोस्टर से सुसज्जित एनीमिया रथ पूरे शहर में भ्रमण कर आमजन को रक्ताल्पता व इससे उपजी बीमारी से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी देगा।
इस अभियान में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सा छात्र-छात्राएं तथा लैब असिस्टेंट घर-घर जाएंगे। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ रक्त की जांच करेंगे और जरूरी होने पर निःशुल्क होम्योपैथिक दवा का वितरण भी करेंगे। एनीमिया रथ की शुरुआत 25 फरवरी, रविवार को सुबह 9.30 बजे होगी। एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर एवं होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च प्रा. लि. के मयंक अपार्टमेंट, मनोरमागंज गीताभवन मंदिर रोड स्थित परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है.


