- Kashika Kapoor Shares BTS Pictures From Sets, Gives Fans a Glimpse Into How She Spends Her Break Time
- दर्शकों की प्रतिक्रिया का सम्मान करते हुए Peddi में बदलाव करेंगे Buchi Babu Sana
- The Making of a Pehelwan: 5 Actors Who Underwent Extreme Physical Transformations for Their Roles
- From Ananya Panday to Alaya F: Actresses Who Served Fierce Glam with Bold Red Lips
- Pooja Hegde Is Owning 2026 One Performance At A Time
अभिनेता-समाजसेवी सोनू सूद ने बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में योगदान देने की अपील की!
अभिनेता-परोपकारी सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों से बच्चों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों के निर्माण में योगदान देने की अपील की। स्कूलों के विकास में सूद का योगदान तेलंगाना, महाराष्ट्र और पंजाब के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में फैला हुआ है।
वीडियो में, एक्टर एक गवर्नमेंट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का इनॉग्रेशन करते समय स्कूल के बच्चों और अधिकारियों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इवेंट के कुछ स्नैपशॉट में क्लास में पढ़ रहे स्टूडेंट्स और वॉशरूम का रिकंस्ट्रक्शन शामिल है, जो स्टूडेंट्स और एजुकेशन सोसाइटी के डेवलपमेंट और हाइजीन में योगदान करते हैं।
एक्टर स्टूडेंट्स से मिल रहे प्यार से खुश हो गए, जिससे माहौल बड़ा खुशनुमा बन गया। सूद का यह कदम एडॉप्शन को एनकरेज करने और उन्हें क्वालिटी एजुकेशन देने की दिशा में भी एक विस्तार है।
वीडियो शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, “बिल्ड स्कूल्स फ़ॉर द पुअर टू मेक आवर कंट्री इवन स्ट्रॉन्गर. अडॉप्ट किड्स हू कान्ट स्टडी. सपोर्ट स्कूल्स हू नीड यू.
समाजसेवी सोनू सूद को हाल ही में भारत के माननीय 37वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया केजी बालाकृष्णन और ऑनरेबल जस्टिस ज्ञानसुधा मिश्रा द्वारा चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
इस बीच, उनके वर्कफ्रंट पर, सोनू सूद ने पहली बार अपनी फिल्म ‘फतेह’ के लिए निर्देशक की भूमिका निभाई है। निर्देशन के साथ-साथ एक्टर इसमें जैकलीन फर्नांडीज के साथ अभिनय भी कर रहे हैं। ‘फतेह’ का निर्माण सोनू सूद की प्रोडक्शन कंपनी शक्ति सागर प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया है और ज़ी स्टूडियोज द्वारा को-प्रोड्यूस है।


