- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हेलिओस म्यूचुअल फण्ड ने इंदौर में लॉंच किया हेलिओस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड
फंड निवेश आवेदन 11 मार्च 2024 को प्रारम्भ होगा और 20 मार्च 2024 को बंद होगा
इंदौर 7 मार्च 2024: हेलिओस म्यूचुअल फंड ने एक ओपन-एंडेड डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड, हेलिओस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ) लॉन्च करने की घोषणा की है। एनएफओ अपना अंशदान 11 मार्च 2024 को प्रारम्भ करेगा और इसका समापन 20 मार्च 2024 को होगा।
यह फंड इक्विटी के संभावित उतार-चढ़ाव का लाभ उठाने का उद्देश्य रखता है जबकि डायनामिक पोर्टफोलियो प्रबंधन के माध्यम से घाटो को सीमित करता है। इसे इक्विटी और इक्विटी संबंधित इंस्ट्रूमेंट में निवेश करके और डेब्ट, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट और डेरिवेटिव का सक्रिय उपयोग करके किया जाएगा। इक्विटी पोर्टफोलियो का निर्माण हेलिओस के इलिमिनेशन इन्वेस्टिंग (ईआईTM) फिलॉसोफीपर आधारित होगा, जो आठ तरह के मूलभूत स्क्रीनिंग कारकों के आधार पर होगा। यह कारक लगातार प्रभावशाली तरीके से कमजोर कारकों को हटाने, नए विजेताओं को लाने, और बिना जोखिम के अच्छे परिणाम लाने में योगदान करता है।
निवेश पद्धति, इक्विटी और इक्विटी संबंधित अनवृत्ति को 65 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रखना और कुल इक्विटि अनावृत्ति को 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक रखना होगा। कई डेरिवेटिव स्ट्रेटेजीज का भी इस्तेमाल होगा ताकि बाजार की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाव किया जा सके।
हेलिओस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ) को क्रिसिल हाइब्रिड 50+50 – मध्यम कुल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) के साथ बेंचमार्क किया जाएगा।इसयोजना का प्रबंधन इक्विटी निवेश के लिए श्री आलोक बहल और श्री प्रतीक सिंह तथा डेब्ट पोर्टफोलियो प्रबंधन श्री उत्सव मोदी की देखरेख में किया जायेगा।
पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों की प्राथमिकताओं में तेजी से बदलाव आया हैं। जहां अधिक लोगों ने अपनी पसंद के निवेश साधन के रूप में म्यूचुअल फंड को चुना ।
उच्च रिटर्न और विविधीकरण लाभों की योजना की क्षमता के कारण, इंदौर में म्यूचुअल फंड बाजार के बैलेंस्ड एडवांटेज फंड(बीएएफ) श्रेणी उद्योग का एयूएम उल्लेखनीय रूप से १,४३२ करोड़ रुपये (स्रोत: एमएफडेक्स) की भारी वृद्धि देखी गई हैं।
हेलिओस म्यूचुअल फंड के सीईओ, श्री दिनशॉ ईरानी ने लॉन्च के अवसर पर कहा, ‘भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) ने पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक साथियों को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि देखी है। वित्तीय साक्षरता, आर्थिक में वृद्धि विकास और आय में सुधार ने इस उछाल में योगदान दिया है। हेलिओस बैलेंस्ड एडवांटेज – के साथ, निवेशक भारतीय इक्विटी में निवेश कर सकते हैं और गतिशील इक्विटी आवंटन के माध्यम से भारत की विकास कहानी में भाग ले सकते हैं।
हमें “हेलिओस बैलेंस्ड एडवांटेज फण्ड” में क्यों निवेश करना चाहिए –
· संतुलित आवंटन के साथ वृद्धि की संभावना
· हेजिंग, डेब्ट को ट्वीक करके निचले दिशारों को सीमित करने का प्रयास
· =/> ६५% तक की हिस्सेदारी आवंटन जो आप को इक्विटी फंड टेक्सेशन की अवसर प्रदान करेगी
· इकाइयों को किसी भी व्यावसायिक दिन पर एनएवी आधारित मूल्य पर भुनाया जा सकता है
· जोखिम न्यूनीकरण और कठोर विश्लेषण
· 25 वर्ष से अधिक के संयुक्त अनुभव वाले फंड मैनेजर
· नियमितता और अनुशासित निवेश
कम से कम आवेदन शुल्क रुपए ५०००/- होगा इसके बाद प्रति गुणांक १ रूपया होगा।


