- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक्ट्रेस राशि खन्ना ने बताया उनकी ज़िंदगी का असली ‘योद्धा’!
यंग पैन इंडिया स्टार राशि खन्ना अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज के लिए तैयार हो रही हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वर्सेटाइल पावरहाउस से उनके रियल लाइफ योद्धा के बारे में पूछा गया।
इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, “मेरी मां, मेरे पिता और मेरा भाई मेरे असली योद्धा हैं। मुझे लगता है कि मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, मैं आज जहां भी हूं, यह सब मेरे माता-पिता और मेरे भाई से मिले सपोर्ट की वजह से ही संभव हो पाया है। मेरे भाई ने मुझे तब भी प्रेरित किया, जब मैं अपने बारे में बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थी। वह हमेशा मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करता था, मुझसे कहता रहता था ‘तुम इससे बेहतर हो।”
एक्ट्रेस ने कहा कि कैसे ‘फर्जी’ के बाद लोगों की उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं। “लोगों ने मुझे एक एक्टर के रूप में देखा, लेकिन ‘फर्जी’ के बाद एक परफ़ॉर्मर के रूप में मुझे सम्मान मिला। लोगों की उम्मीदें मुझसे कहीं ज़्यादा बढ़ गई हैं। मुझे नहीं लगता कि वे सिर्फ मुझे किसी ऐसे किरदार को निभाते देखना चाहेंगे, जिसका कहानी से कोई मेल नहीं। उन्होंने साझा किया और बताया कि ‘योद्धा’ में उनके किरदार में “बहुत सारी परतें” हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं ‘योद्धा’ के साथ (हिंदी फिल्मों में) वापसी कर रही हूं। मैं लोगों द्वारा फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”
राशि, जो साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाली एक्ट्रेस में से एक है, अब ‘योद्धा’ के साथ बॉलीवुड पर अपना प्रभाव डालने के लिए तैयार है। इस फ़िल्म में वह एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभा रही है। धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित और सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत इस फिल्म के अलावा, राशि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘टीएमई’ में नजर आएंगी, जिसमें एक्टर विक्रांत मैसी भी प्रमुख भूमिका में हैं। उनकी पाइपलाइन में तमिल फिल्म ‘अरनमनई 4’ और तेलुगु फिल्म ‘तेलुसु कड़ा’ भी शामिल है।


