- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बॉलीवुड की तर्ज पर आयोजित होगा “एबीएस-जेएमएस जैन रत्न” अवार्ड समारोह
अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई द्वारा आयोजन, प्रीति गौतम अदाणी और मोतीलाल ओसवाल को मिलेगा सम्मान
मशहूर टीवी एंकर व एक्टर मनीष पॉल करेंगे एंकरिंग, समाज की जानी मानी हस्तियों समेत सरीक होंगे कई बॉलीवुड सितारे
इंदौर, 14 मार्च, 2024: अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई, 7 अप्रैल को इंदौर के अभय प्रशाल आडिटोरियम में “एबीएस-जेएमएस जैन रत्न अवॉर्ड” का आयोजन करने जा रहा है। समारोह में समाज के प्रमुख व्यक्तित्वों, कलाकारों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सराहा व सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में विख्यात बॉलीवुड एक्टर एवं एंकर मनीष पॉल एंकरिंग करेंगे, और मशहूर बॉलीवुड अदाकारा पूनम ढिल्लों अवार्ड प्रेजेंट करेंगी।
अवार्ड फंक्शन को लेकर गुरुवार को रेस कोर्स रोड स्थित बास्केट बॉल क्लब कैंपस के रेस्त्रां में आयोजित हुई एक प्रेस वार्ता में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती शकुंतलाजी सतीश जी पावेचा ने बताया कि “एबीएस-जेएमएस जैन रत्न अवॉर्ड का उद्देश्य समाज के अनमोल रत्नों को सम्मानित करना है, जो अपने विभिन्न क्षेत्रों में गहरी छाप छोड़ चुके हैं। ये व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, जिनके योगदान को संघ उत्कृष्टता के साथ मान्यता प्रदान करना चाहता है।”
संगठन की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती रेखाजी वीरेंद्रजी जैन ने कहा, “संगठन में लगभग 5000 महिला सदस्य हैं। संस्था पिछले 29 वर्षों से महिलाओं के हित में कई समाज सेवा प्रकल्पों को निष्ठापूर्वक अंजाम देता आया है और समय-समय पर कई सामाजिक, मनोरंजक, सांस्कृतिक, व्यवसायिक इत्यादि प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इस कार्यक्रम के जरिये हम समाज को बेहतर बनाने में सक्रीय भूमिका निभा रहे सदस्यों को सम्मानित करेंगे।”
सचिव विजया जैन, सोनम कोठारी और कोषाध्यक्ष सरिता बोड़ाना ने बताया कि इस अवसर पर, श्रीमती प्रीति गौतम अदाणी तथा श्री मोतीलाल जी ओसवाल को “भारत जैन रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। वहीं इस कार्यक्रम के लिए कई जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें कुछ बॉलीवुड के प्रमुख चेहरे भी होंगे। कार्यक्रम का माहौल बॉलीवुड के अवार्ड सेरेमनी की तर्ज पर होगा, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भाग लेंगी।


