- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
साबु ट्रेड के ग्यारह किस्म के मिलेट (श्रीधान्य) जल्द ही बाजार में
· मिलेट और कसावाकंद से तैयार फरियाली आटा मार्केट टेस्टिंग में सफल
14 मार्च 2024 : 1993 से भारत का सर्वप्रथम एगमार्क प्रमाणित साबूदाना व अन्य स्वास्थ्यवर्धक एफएमसीजी उत्पादों के निर्माता साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, सेलम, चालीस वर्षों से लगातार देश भर में उच्चतम मापदंडों वाला साबूदाना एगमार्क में तथा शुद्ध फरीयाली साबूदाना पापड़ आदि उपलब्ध करा रही है । पिछले दस-पन्द्रह वर्षौं में कम्पनी ने अनेक नये शुद्ध उत्पाद जैसे अल्पाहार ब्रांड में सेलम की उच्च करक्युमिन वाली हल्दी का पाउडर, नारियल का शुद्ध अति गुणवत्ता वाला कोलेस्ट्रोलमुक्त हाइ-फेट पाउडर, हेंड-पिक्ड फूल-मखाना आदि तथा कुकरीजॉकी ब्रांड में पाँच तरह के उच्च पोषक औेर स्वास्थ्यवर्धक श्रीधान्य (मिलेट) सोर्टेक्स क्लीन करवा कर पाँच किस्म मोरधन-भगर, कोदरा, कंगनी, झंगोरा और रागी आकर्षक उपभोक्ता पैक में लगातार बाजार में ग्राहक सेवा में उपलब्ध हैं । उपभोक्ता भी पूरे विश्वास से साबु के उत्कृष्ट उत्पादों को बाजार में अच्छा प्रतिसाद दे रहे हैं ।
साबु ट्रेड के प्रबंध निर्देशक श्री गोपाल जी साबु ने अपने इंदौर प्रवास पर बताया कि – हमारी कम्पनी ने कुकरीजॉकी ब्रांड में छह उत्तम किस्म के अन्य श्रीधान्य ((छेन्ना, राजगीरा, हरी कंगनी, ज्वार, बाजरा, और किनोवा मिलेट)भी सोर्टेक्स क्लीन कर उपभोक्ता पैकिंग में लाँच कर दिये हैं, जो इन्दौर के उपभोक्ताओं को अगले महीने से बाजार में उपलब्ध हो जायेंगे । इसके अतिरिक्त हमारी आर एंड डी टीम ने मिलेट और कसावा जमीकंद के मिश्रण से एक फरियाली आटा तैयार किया है, जो ग्लुटेन मुक्त होने के साथ पोषक भी है। पिछले दिनों इन्दौर में कई परिवारों में इस आटे का सेम्पल देकर गृहिनियों से रोटियाँ बनाने के बाद जब फीडबैक लिया तो पाया कि इस आटे की रोटियाँ, बिना गर्म जल के उपयोग के भी बहुत नर्म और स्वादिष्ट बनती है। सौ प्रतिशत पाज़िटिव फीडबैक के बाद कम्पनी अप्रैल माह से सच्चासाबु ब्रांड में इसका व्यावसायिक उत्पादन करने का विचार कर रही है।
श्री साबु के अनुसार श्रीधान्य मिलेट स्वास्थ्यवर्धक और पोषक होने के साथ ग्लुटेन मुक्त होने के कारण उपभोक्ताओं का रूझान लगातार इनके सेवन के लिये बढ़ रहा है । पहले सामान्य उपभोक्ताओं की परेशानी यह थी कि इसमें मिट्टी-कंकड़ आने से खाना खराब हो जाता है और दूसरा इनसे घर में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाना नहीं आता था । जबसे साबु ट्रेड के कुकरीजॉकी ब्रांड (आधुनिकतम मशीनों से मिट्टी-कंकड़ -भूसा अलग कर बिल्कुल साफ शुद्ध) मिलेट बाजार में उपलब्ध हुए हैं, साथ ही यूट्यूब के SABUTRADE चैनल पर मिलेट से बनने वाले सैकड़ों व्यंजनों की सरल विधियाँ उपलब्ध करवा दिये जाने से मिलेट उपभोक्ताओं को बहुत आसानी हो गइ है । कुल मिला कर भारत में मिलेट (श्रीधान्य) का भविष्य निरंतर बढ़ोतरी की ओर अग्रसर है ।
श्री साबु ने कहा कि इस वर्ष पूरे मध्यप्रदेश में साबु के एगमार्क साबुदाना और अन्य फरियाली उत्पादों को लगातार ग्राहकों का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है । विशेषरूप से पसन्द करसाबु ट्रेड, सेलम का साबुदाना , नारियल पाउडर और श्रीधान्य मिलेट खरीद रहे हैं । शिवरात्रि पर भरपूर बिक्री के बावजूद भी सेलम में अच्छा उत्पादन होने से साबूदाना के तैयार स्टॉक में कमी नहीं महसूस की गई और निरंतर बिकवाली का जोर रहा । फरवरी-मार्च उत्पादन का सीजन होने से बढ़िया और हल्के साबूदाना के भावों में भी सिर्फ 100 से 200 रूपये प्रति 90 किलो का ही फर्क रह गया है । इन भावों में अब और मंदी की संभावना नहीं है । अप्रैल में नवरात्रि पर बिक्री निकलने से तेजी हो सकती है । नारियल पाउडर में भी अभी भाव निम्नतम है, आगे गर्मी बढ़ने पर हर वर्ष की भांति नारियल की पूर्ति कम और मांग अधिक होने से आगे बाजार अच्छे रहने की उम्मीद है । भारत की हल्दी की देश के अतिरिक्त विदेशों में भी मांग बढ़ने के कारण और वायदा बाजार में फ्यूचर ट्रेडिंग उँचे भावों में होने के कारण इस वर्ष हल्दी के भाव अत्यधिक तेज रहने की संभावना बन रही है ।


