- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल ने इंदौर में सभी कर्मचारियों को ग्राहकों से साथ व्यावहारिक संपर्क के लिए फ्रंटलाइन टीमों में शामिल करके ग्राहक दिवस मनाया
देश भर के सभी कार्यालयों के एयरटेल कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से मिलने और उपयोगी जानकारी हासिल करने के लिए फील्ड में एक दिन बिताया।
यह पहल कर्मचारियों के लिए ग्राहकों की जरुरतों की बेहतर तरीके से समझने के लिए की गई।
इंदौर, मार्च, 2024: भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक, भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज देश में अपने सभी कार्यालय स्थानों पर ग्राहक दिवस मनाया। ऐसे सभी एयरटेल कर्मचारी, जो सीधे ग्राहकों से संपर्क बनाए रहते हुए काम करने की जिम्मेदारियों में नहीं थे, वे अपनी रोजमर्रा की भूमिकाओं से बाहर निकलकर ग्राहकों के सीधे बातचीत करने के लिए फ्रंटलाइन कर्मचारियों में शामिल हुए।
देश के सभी एयरटेल कार्यालय स्थानों के कर्मचारियों ने बाजारों में होम डिलीवरी इंजीनियरों, फाइबर एक्सक्यूटिव्स और रिटेल कर्मचारियों के साथ काम किया। इन कर्मचारियों में शीर्ष सीनियर लीडरशिप टीम से लेकर सभी कार्यालयों के जूनियर मैनेजर तक सभी शामिल रहे।
ग्राहक दिवस, एयरटेल की कई पहलों का एक हिस्सा है, जो ग्राहकों को सबसे अधिक महत्व देने के एयरटेल के सिद्धांत पर केंद्रित हैं। अपने सभी कर्मचारियों को ग्राहकों से प्रत्यक्ष मिलने-जुलने का अवसर देकर, एयरटेल का लक्ष्य ग्राहकों के दृष्टिकोण और ग्राहकों की जरूरतों खासकर उनकी चिंताओं और सुझावों को समझकर उनका कंपनी के साथ जुड़ाव बढ़ाना है। कंपनी को विश्वास है कि “ग्राहक दिवस” हमारी कंपनी में विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को “देखने-समझने का नया नज़रिया” देगा और पूरे संगठन में ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए काम करने की लगन जगाने के लिए नई मानसिकता और संस्कृति को उजागर करेगा।
इस बारे में और जानकारी पाते रहने के लिए, सोशल मीडिया चैनलों पर #LetsPaintItRed को फॉलो करें।


