- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रेरणा अरोड़ा और दिव्या खोसला के बीच एक फोन कॉल से एक्ट्रेस की साउथ इंडियन ओडिसी का पता चला!
एक्टर/डायरेक्टर दिव्या खोसला के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है, जो जल्द ही अपनी आगामी फिल्म “हीरो हीरोइन” के साथ साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। हीरो हीरोइन एक तेलुगु-हिंदी फिल्म है, जो प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित और सुरेश क्रिस्ना द्वारा लिखित और निर्देशित है।
हाल ही में, फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा और फिल्म की लीडिंग लेडी दिव्या खोसला के बीच फोन पर बातचीत ऑनलाइन सामने आई। बातचीत में उनकी आने वाली तेलुगु-हिंदी फिल्म हीरो हीरोइन के कई रोमांचक डिटेल्स सामने आए। लीक हुई ट्रांसक्रिप्ट फिल्म के लिए उनका प्लान और प्रोजेक्ट के लिए डुओ द्वारा अपनाए जाने वाले अनकन्वेंशनल एप्रोच के बारे में जानकारी दी।
फिल्म की डिटेल्स में दिव्या के लुक के बारे में बात हुई, जिसमें ट्रेडिशनल टच जैसे कि प्रसिद्ध कांचीपुरम रेशम साड़ियां, फूलों से सजे लंबे बाल और फैंस के होश उड़ाने के लिए भरतनाट्यम डांस सीक्वेंस शामिल है। दिव्या को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक उन्होंने जो भूमिका निभाई है, उसकी तुलना में यह पूरी तरह से अलग किरदार होगा।
बातचीत में सबसे पहले दिव्या खोसला को प्रेरणा अरोड़ा के प्रपोजल पर हैरानी और घबराहट व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। वह साउथ इंडियन ऑउटफिट और डांस फॉर्म को अपनाने के बारे में महसूस हुई घबराहट पर जोर देती है। वहीं, प्रेरणा उसे आश्वासन देती है कि वह किसी भी अवतार में खूबसूरत और सुंदर दिखेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर, प्रसिद्ध डांस मास्टर बृंदा जी निर्देशक सुरेश कृष्ण के लिए कोरियोग्राफी करती हैं।
जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ती है दिव्या खोसला अधिक सहज हो जाती है और प्रेरणा को तेलुगु में जवाब देकर सरप्राइज कर देती है।लाइट हार्टेड कन्वर्सेशन में दिव्या ने प्रोड्यूसर को तेलुगु शब्द “बागुन्नारा” सिखाना शामिल है, जिसका अर्थ है “क्या आप ठीक हैं?” जब प्रेरणा दिव्या से उनके ब्रीफ फोन कॉल होल्ड के बारे में पूछती है। वह उसे “बागुंडी” कहना भी सिखाती है, जिसका ट्रांसलेशन “यह अच्छा है” होता है।
लीक हुआ फोन कॉल दिव्या खोसला अभिनीत आगामी तेलुगु-हिंदी फिल्म के लिए निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और निर्देशक के विजन और क्रिएटिव डायरेक्शन का खुलासा करता है। फैंस पहले से ही फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


