- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्रासिम ने इंटरनेशनल फाइनेंस कारपोरेशन से जुटाया 1250 करोड़ रुपये का अपना पहला सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर
सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड फंडिंग कंपनी के पेंट्स व्यवसाय में निवेश का करेगी समर्थन
मुंबई, 19 मार्च, 2024। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने विश्व बैंक समूह की निजी क्षेत्र की शाखा, इंटरनेशनल फाइनेंस कारपोरेशन से 1250 करोड़ रुपये (लगभग 150 मिलियन डॉलर के बराबर) के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाले नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के माध्यम से होगा। सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड एनसीडी पेंट मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी के निवेश का सपोर्ट करेंगे।
आईएफसी का निवेश ग्रासिम के पेंट निर्माण प्रक्रिया में रिन्यूएबल एनर्जी और वाटर रिसाइकिलिंग को बढ़ावा देकर उनके कार्बन उत्सर्जन को कम करने में तेजी लाएगा।
हाल ही में, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन, श्री कुमार मंगलम बिड़ला ने अपने नए डेकोरेटिव पेंट्स ब्रांड, “बिरला ओपस” के तहत उत्पादों और सेवाओं के लॉन्च की घोषणा की, जिसका लक्ष्य फुल स्केल ऑपरेशन के 3 वर्षों के भीतर 10,000 करोड़ रुपये का ग्रॉस रेवेन्यू प्राप्त करना है। सभी छह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जीरो लिक्विड डिस्चार्ज के साथ पूरी तरह से सस्टेनेबल होंगे और सप्लाई चैन प्रोसेसेस को तीव्र गति, जीरो डिफेक्ट और एंड-टू-एंड ट्रेसेब्लिटी का प्रबंधन करने के लिए फोर्थ जनरेशन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी से लैस होंगे।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री एच के अग्रवाल ने कहा, “हम इंटरनेशनल फाइनेंस कारपोरेशन (आईएफसी) के निवेश का स्वागत करते हैं, जो हमारी सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स को मान्यता देता है। हम अपनी सस्टेनेबिलिटी के फुटप्रिंट्स को और बढ़ाने के लिए आईएफसी के साथ सहयोगात्मक रूप से कार्य करेंगे। हम अपने रिन्युएबल प्रोजेक्ट्स और एनर्जी एफिशिएंट प्रोडक्ट्स से लो-कार्बन इकॉनमी में परिवर्तन लाने पर कार्य कर रहे हैं, और अपनी गतिविधियों को ग्लोबल सस्टेनेबल गोल्स के साथ और भी अधिक अनुकूल बनाने की आशा कर रहे हैं।
आईएफसी में भारत की कंट्री हेड सुश्री वेंडी वर्नर ने कहा, “आईएफसी की वित्तीय सहायता ग्रासिम के पेंट व्यवसाय में सस्टेनेबल ग्रोथ में योगदान देगी और अन्य विनिर्माण कंपनियों को एनर्जी एफिशिएंट और पानी बचाने वाली प्रौद्योगिकियों और प्रथाओं को सफलतापूर्वक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह साझेदारी आदित्य बिड़ला समूह के साथ हमारे लगभग तीन दशक पुराने सहयोग पर आधारित है और आईएफसी को ग्रासिम के जलवायु अनुकूल तरीके से विस्तार का समर्थन करने पर गर्व है।”


