- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शाहिद कपूर ने पूजा एंटरटेनमेंट की मैग्नम ओपस ‘अश्वत्थामा द सागा कंटीन्यूज़’ में निभाई ‘अश्वत्थामा’ की यादगार भूमिका
पूजा एंटरटेनमेंट दर्शकों को एक दमदार कहानी के साथ रोमांचित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जहां एंसिएंट लीजेंड्स मॉडर्न मार्वल से मिलते है। शाहिद ‘अश्वत्थामा द सागा कंटीन्यूज़’ में अपनी अब तक की सबसे यादगार भूमिका में नज़र आने वाले हैं, यह मैग्नम ओपस फिल्म एक मनोरंजक कहानी को दर्शाती है फिल्म में (myth & Real) मिथक और वास्तविकता के बीच की धुंधली लाइन पर प्रकाश डालती है। मैग्नस ओपस ‘अश्वत्थामा द सागा कंटीन्यूज़’ 5 भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी।
यह फिल्म महाभारत के अमर योद्धा अश्वत्थामा की कहानी पर रोशनी डालती है, जिनके बारे में माना जाता है कि वह आज भी हमारे बीच चलते हैं। आज के जमाने में सेट, बढ़ती एडवांस तकनीकी और मानव जाती की उल्लेखनीय क्षमताओं से भरी, अश्वत्थामा हाई-ऑक्टेन, एक्शन से भरपूर कहानी में ताकतवर विरोधियों का सामना करते हुए आधुनिकता को चुनौतियों देता है। जैसे ही आज के जमाने में फंसे एक महान शख्सियत का रहस्य सुलझता है, फिल्म एक अमर आत्मा के अंतरमन की खोज करती है, जिससे पता चलता है कि वह उस दुनिया को कैसे देखता है जिसे उसने हजारों सालों तक महसूस किया है।
इसकी झलक के मुताबिक निर्माताओं ने वादा किया एक एड्रेनालाईन से भरे महायुद्ध का, जहां प्राचीन वीरता आधुनिक शक्ती से टकराती है। यह एक धमाकेदार यात्रा होगी जहां अतीत और वर्तमान टकराते हैं, और वीरता का असली सार अल्टिमेट परीक्षा में बदल जाता है।
प्रोड्यूसर जैकी भगनानी कहते हैं, “हर प्रोजेक्ट जो हम करते हैं वह एंटरटेनमेंट से कहीं ज्यादा होते है, यह एक ऐसा अनुभव बनाने का प्रयास है जो दर्शकों के दिल और दिमाग में गहरी छाप छोड़ता है और हमेशा के लिए उनकी यादों का हिस्सा बन जाता है। बड़े मियां छोटे मियां के बाद मुझे एक अनोखी फिल्म करना था और तब ये हमारे रास्ते में आया। यह उस कहानी पर एक मॉर्डन स्पिन है जिसे हम सभी जानते हैं और इस लीजेंड की व्याख्या हासिल करना एक खुशी की बात है।”
निर्देशक सचिन रवि बताते हैं, “मेरे लिए, अमरता एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट है जो ढेर सारी भावनाओं और ड्रामा की व्यापक रंगों को जगा देता है। महाभारत से अश्वत्थामा की कहानी, जिन्हें माना जाता है कि आज भी जीवित है, ने उनकी कथा में गहराई से जाने की मेरी इच्छा को प्रेरित किया। मेरा मकसद इस कहानी में जिंदगी भरना, उसे आज की टाइमलाइन में रखना और एक अमर आत्मा के जटिल मानसिकता को समझना कि वह उस दुनिया को कैसे देखता है जिसे उसने हजारों सालों तक देखा है। मैंने उनकी कहानी को एक एपिक स्केल एक्शन फिल्म की भव्यता के साथ पेश करने की कोशिश की।”
इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने अपने बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तहत किया है और यह सचिन रवि द्वारा निर्देशित है। फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


