- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने उनराव जान अदा के साथ अपनी जर्नी में एक नया पहलू जोड़ा!
जब इंडियन हॉलीवुड एक्टर नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह एक्ट्रेस एक वैश्विक घटना बन जाएगी। उनकी फिल्मोग्राफी इस बात का आदर्श उदाहरण है कि टैलेंट किस तरह सीमाओं और भाषाओं से आगे निकल जाता है। चाहे वह बॉलीवुड हो, टॉलीवुड हो, हॉलीवुड हो या उनका लेटेस्ट प्रोजेक्ट, एक संगीत नाटक, ‘उमराव जान अदा: द वेस्टएंड म्यूजिकल’, नीतू ने स्टारडम के लिए अपना मार्ग प्रशस्त किया है और यह उन्होंने अपनी शर्तों पर किया है।
इन सालों में, उन्होंने ऐसे विषय उठाए, जो ट्रू ब्लू कमर्शियल सिनेमा से परे थे। ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘रण’, ‘सत्यमेव जयते’ या ‘ओए लकी लकी ओए!’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को क्रिटिक्स से काफी प्रशंसा मिली। उनकी फिल्मोग्राफी पर एक नजर डालने पर आपको पता चलेगा कि कैसे उनकी चॉइस एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सोशल ड्रिवेन फिल्मों का एक फ्यूज़न रही हैं। उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट’ ने एक्ट्रेस को एक उभरती हुई एक्शन दिवा के रूप में एक नया रूप देने का काम किया।
नीतू ने कहा, ”ग्लोबल लेवल पर देश को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए गर्व की बात है। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में मेरे काम के अलावा, उमराव जान अदा इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए इंडियन कल्चर के एक छोटे से हिस्से का मेरे तरफ से एक दिली प्रदर्शन है। रिस्पांस वास्तव में जबरदस्त है और दुनियाभर से लोग जल्द ही आने वाले शोज में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हैं। यह तो सिर्फ शुरुआत है, मुझे अभी कई मोर्चे जीतने हैं!”
इस महीने की शुरुआत में अहमदाबाद में इस प्ले का प्रीमियर हुआ था, उसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जो अपने आप में साबित करता है कि कैसे नीतू के पास पूरे थिएटर का ध्यान खींचने की क्षमता है। उमराव जान अदा के किरदार के साथ, नीतू ने साबित कर दिया कि भले ही वह सिनेमा की एक विशेष जॉनर के लिए जानी जाती हैं लेकिन वह उस अदा और नज़ाकत को नहीं भूली हैं, जिसके लिए बॉलीवुड जाना जाता है।


