- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कैस्ट्रोल और बीपी ने सुपरस्टार शाहरूख खान को बनाया अपना ब्राण्ड अम्बेसडर
मुंबई, मार्च, 2024: लुब्रिकेन्ट्स में विश्वस्तर पर अग्रणी और बीपी ग्रुप की सब्सिडरी कैस्ट्रोल ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को अपना ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है। यह साझेदारी बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले लुब्रिकेन्ट्स उपलब्ध कराने की कैस्ट्रोल की प्रतिबद्धता की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। अगले दो सालों के दौरान शाहरूख खान बीपी और कैस्ट्रोल के डिजिटल, प्रिंट एवं टीवी कैंपेन्स में ब्राण्ड के प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज को दर्शाते नज़र आएंगे।
इस अवसर पर श्री साशि मुकुंदन, प्रेज़ीडेन्ट, बीपी इंडिया एवं सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट, बीपी ग्रुप ने कहा, ‘‘शाहरूख खान के साथ यह साझेदारी ऑटोमोटिव उद्योग में इनोवेशन एवं उत्कृष्टता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कदम परफोर्मेन्स, विश्वसनीयता और स्थायित्व के हमारे साझा मूल्यों का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमें इस पहल का हिस्सा बनने का मौका मिला है, हम एक साथ मिलकर परिवहन के भविष्य को नया आयाम देने के लिए तत्पर हैं।’’
श्री संदीप सांगवान, मैनजिंग डायरेक्टर,कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘यह साझेदारी शाहरूख के शानदार करियर की तरह, इनोवेशन एवं उत्कृष्टता के लिए कैस्ट्रोल के समर्पण का प्रतीक है। उनके के साथ मिलकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए वाहनों के परफोर्मेन्स को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।’’
शाहरूख खान को उनके तीन दशकों के शानदार करियर के लिए जाना जाता है, ठीक उनकी तरह कैस्ट्रोल भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। ऑटोमोबाइल्स के प्रति उनका जुनून कैस्ट्रोल के साथ इस साझेदारी को और भी सशक्त बनाता है।
इस अवसर पर उत्साह व्यक्त करते हुए सुपरस्टार शाहरूख खान ने कहा, ‘‘कैस्ट्रोल के साथ साझेदारी करते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, यह ऐसा ब्राण्ड है, जो अपने परफोर्मेन्स के साथ मुझे प्रभावित करता रहा है। ऑटोमोबाइल्स के प्रति जुनून के चलते, मेरा मानना है कि कैस्ट्रोल मेरी तरह उत्कृष्टता के लिए समर्पित है। एक साथ मिलकर हम ड्राइवरों को प्रेरित और सशक्त बनाना चाहते हैं कि वे सुरक्षा के साथ खुली सड़कों पर वाहन चलाने का आनंद उठाएं। उनके साथ इस नई यात्रा को लेकर मैं बेहद उत्सुक हूं।’’
यह साझेदारी इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के साथ भविष्य के लिए कैस्ट्रोल के दृष्टिकोण पर रोशनी डालती है। शाहरूख खान को ब्राण्ड अम्बेसडर बनाकर कैस्ट्रोल अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने और अपने अडवान्स्ड लुब्रिकेन्ट्स एवं सर्विसेज़ को उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।


