- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
सनी लियोनी ने इंटरनेशनल आर्टिस्ट मार्शमेलो के साथ कोलैबोरेट किया, उनके कॉन्सर्ट में डीजे बनीं!
एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी ने हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल आर्टिस्ट मार्शमेलो के कॉन्सर्ट में डीजे की भूमिका निभाई। एक्ट्रेस को ग्रैमी अवॉर्ड विनर के साथ स्टेज पर देखा गया, जिससे 20,000 से ज़्यादा की उत्साही भीड़ के लिए एक इलेक्ट्रिफाईंग माहौल बन गया। होली से पहले आयोजित यह म्यूजिकल कॉन्सर्ट एक वाइब्रेंट सलेब्रेशम था, जिसमें फैंस कई चार्टबस्टर्स पर थिरक रहे थे। फैंस को सरप्राइज करते हुए सनी ने स्टेज पर मार्शमेलो के साथ ‘बेबी डॉल’, ‘मेरा पिया 2.0’ और कई अपने चार्टबस्टर गाने गाए, जिससे दर्शकों के लिए यह शाम यादगार बन गयी।
शाम तब और खास हो गई जब सनी लियोनी को मेसमेलो का मास्क पहनने को मिला। दिलचस्प बात यह है कि शॉन मेंडेस के बाद यह मौका पाने वाली वह दूसरी आर्टिस्ट हैं। इंटरनेशनल म्यूजिक प्रोड्यूसर मार्शमेलो के सनी लियोनी के साथ सहयोग ने दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव प्रदान किया। इवेंट के एक वीडियो में सनी को स्टेज पर और साथ ही एक दर्शक के रूप में अपने पति डैनियल वेबर के साथ दिखाया गया है।
यह एक्ट्रेस के लिए एक अच्छा ब्रेक था क्योंकि वह इस साल लगातार शूटिंग कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास ‘स्प्लिट्सविला X5’ है। वह ‘ग्लैम फेम’ नाम के एक रियलिटी शो को जज करते हुए भी नजर आएंगी। सनी के पास अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित ‘कैनेडी’ है, जो रिलीज के लिए तैयार है। उनके पास पाइपलाइन में तमिल फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ भी है।


