- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
Actress Sweta Mishra ने दी रामनवमी की बधाई, कही ये बड़ी बात
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में इसी तिथि पर अयोध्या में श्री राम का जन्म हुआ था। वहीं, इस साल कल यानी बुधवार, 17 अप्रैल को बड़ी ही धूमधाम के साथ श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर भक्त सच्चे मन से भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं, जगह-जगह झाकियां निकाली जाती हैं, कई जगहों पर भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को राम नवमी के खास बधाई संदेश भी भेजते हैं।
इसी मौके पर बॉलीवुड व भोजपुरी एक्ट्रेस स्वेता मिश्रा ने रामनवमी का संदेश दिया है।
स्वेता मिश्रा ने कहा कि
“राम नाम का जो महत्व न जाने,
वो अज्ञानी और अभागा है,
जिसके दिल में राम बसे हैं,
उसने सुखमय जीवन पाया है।”
राम हैं मेरे, राम हैं सबके
राम ही जीवन का सार हैं।
स्वेता मिश्रा ने भगवान श्री राम की महिमा गाते हुए लोगों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि श्री राम संसार भर के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान श्री राम ही मर्यादा पुरषोत्तम हैं। विष्णु भगवान के अवतार श्री राम ने सिखाया कि इंसान चाहे कितना भी ऊपर क्यों न पहुंच जाए लेकिन वो अपने साथ सिर्फ एक चीज लेकर जाता है और वो हैं उसके कर्म होते हैं।
स्वेता कहती हैं कि
तेरे चरण की धुल जो पाए,
वो कंकर हीरा हो जाए,
भाग्य मेरे जो मैंने पाया
इन चरणों मे ध्यान।
रोम रोम मे बसने वाले राम
जगत के स्वामी, हे अन्तर्यामी,
मे तुझ से क्या मांगू।
इसी के साथ स्वेता ने सभी को रामनवमी की बधाई दी।
राम नवमी के शुभ अवसर पर
आप और आपके परिवार के सभी सदस्यों पर श्री राम जी की कृपा सदा बनी रहे उनका आशीर्वाद हमेशा बरसता रहे यही मेरी दिल से कामना है। राम नवमी की आप सबको ढेरों बधाई!
बता दें कि स्वेता मिश्रा भोजपुरी व बॉलीवुड स्टार हैं। स्वेता ने अभी हाल ही में एक भोजपुरी मूवी “दाव” में जबरदस्त किरदार निभाया है। स्वेता इस मूवी में लीड रोल में नजर आ रही हैं। मूवी जल्द ही भोजपुरी व तेलगु भाषा में रिलीज होने वाली है।
बता दें कि स्वेता मिश्रा बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। स्वेता में बहुत भक्ति भाव भी है। वो हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मानती हैं साथ ही खूब पूजा पाठ भी करती हैं।


