- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अंकिता लोखंडे ने वर्ल्ड डांस डे पर फैंस को शुभकामनाएं दीं, एक प्यारा सा नोट लिखा!
वर्ल्ड डांस दे के अवसर पर, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अलग-अलग मौकों पर दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ, एक्ट्रेस ने बताया कि डांस उनके लिए क्या मायने रखता है। उनके कैप्शन में लिखा है, “डांस हमेशा से मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है। मेरे पहले स्कूल के एनुअल डे परफॉरमेंस से लेकर अब तक, डांस हैज टोट मी ए लॉट. दिस रील इज जस्ट ए शार्ट समरी ऑफ माय कनेक्शन विद डांस. हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे.”
जैसे ही अंकिता ने वीडियो साझा किया, उनके फैंस और फॉलोवर्स उनके कमेंट सेक्शन में आ गए और उनकी प्रशंसा की। एक यूजर ने उन्हें “डांसिंग क्वीन” कहा, जबकि दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “यू आर ए ग्रेट डांसर अंकु…वी लव यू”। एक फैन ने लिखा, “यू हैव बीन एन इंस्पिरेशन टू ए लॉट ऑफ पीपल यू हैव सच ए ग्रेस दैट योर एक्सप्रेशन्स डिफाइन.” इतना ही नहीं बल्कि उनके फैंस ने अंकिता के और ज़्यादा डांस वीडियो देखने की इच्छा व्यक्त की है।
इस बीच, काम के मोर्चे पर, अंकिता लोखंडे को हाल ही में रणदीप हुड्डा निर्देशित ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में यमुनाबाई की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म की सफलता के बाद, एक्ट्रेस ने पहली बार अपने पति विक्की जैन के साथ एक डांस सॉन्ग ‘ला पिला दे शराब’ के लिए काम किया। अब, वह संदीप सिंह की मैग्नम ओपस सीरीज़ ‘आम्रपाली’ में एक शाही वैश्या के किरदार में ढलने के लिए तैयारी कर रही हैं।


