- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपारशक्ति खुराना ने ‘बदतमीज गिल’ शुरू की, फ़िल्म में वाणी कपूर, परेश रावल और शीबा चड्ढा भी हैं शामिल!
अपारशक्ति खुराना, जो फिल्मों का सावधानीपूर्वक चयन करने के लिए जाने जाते हैं, गिल परिवार की डिसफंक्शनल कॉमेडी-ड्रामा ‘बदतमीज़ गिल’ के लिए वाणी कपूर, परेश रावल और शीबा चड्ढा के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। ‘स्त्री’ एक्टर के फैंस बेहद खुश हैं क्योंकि वे अपारशक्ति को एक और अनूठी भूमिका निभाते हुए देखेंगे, जो उनकी शानदार फिल्मोग्राफी में चार चांद लगा देगी।
इस फिल्म में अपारशक्ति बेटे का किरदार निभा रहे हैं और वाणी बेटी का, जबकि परेश रावल और शीबा चड्ढा उनके माता-पिता बने हैं। नवजोत गुलाटी निर्देशित इस फिल्म की कहानी दो लोकेशन्स, बरेली और लंदन में शूट होगी। विपरीत स्थानों पर बनी यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाएगी।
जबकि अपारशक्ति खुराना ने ”जुबली’, स्त्री’, ‘लुका छुपी’, ‘दंगल’ और कई प्रोजेक्ट्स में विविध किरदार निभाए हैं, उनके फैंस के बीच यह देखने के लिए उत्साह चरम पर है कि एक्टर ‘बदतमीज गिल’ के साथ दर्शकों के लिए क्या लेकर आते हैं।
इस बीच, दर्शक आगामी हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ में अपारशक्ति को ‘बिट्टू’ की भूमिका में दोबारा देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसके अलावा, खुराना ‘बर्लिन’ में भी नजर आएंगे, यह फिल्म एक डेफ-म्यूट युवक की कहानी बताती है, जिसे जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। उनके पास अप्लॉज एंटरटेनमेंट की एक डॉक्यूमेंट्री ‘फाइंडिंग राम’ भी पाइपलाइन में है।


