- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को मिला प्रतिष्ठित लीगल एरा-इंडियन लीगल अवॉर्ड
नई दिल्ली, दुनिया के छठे सबसे बड़े आभूषण समूह और डेलॉयट की लग्जरी प्रोडक्ट्स की वैश्विक रैंकिंग में 19वां हासिल करने वाले मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को विधि श्रेणी में देश का प्रतिष्ठित 13वां वार्षिक लीगल एरा-इंडियन लीगल अवॉर्ड प्राप्त हुआ है. कंपनी को प्रतिष्ठित ‘कम्प्लायंस एंड रिस्क मैनेजमेंट टीम ऑफ द ईयर 2023-24’ पुरस्कार मिला है जो कानूनी उत्कृष्टता और नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धताओं को दिखाता है.
कॉरपोरेट कंपनियों के बीच बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स इस मामले में आदित्य बिड़ला ग्रुप, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टाटा केमिकल्स, टाटा स्टील लिमिटेड, एलटीआई माइंड ट्री जैसी अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ खड़ी है. यह पुरस्कार अनुपालन और जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में कंपनी के शानदार प्रदर्शन को रेखांकित करता है. इसके साथ-ही-साथ यह अवॉर्ड कॉरपोरेट गवर्नेंस के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है.
पुरस्कार के चयन की प्रक्रिया की देखरेख एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा की गई, जिसमें भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीएन श्रीकृष्ण, न्यायमूर्ति अर्जन सीकरी और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा जैसे कानूनी दिग्गज शामिल थे. इस प्रकार इस पुरस्कार ने विधि क्षेत्र में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की असाधारण योगदान की पुष्टि की है.
दिल्ली के होटल ताज पैलेस में ये पुरस्कार दिए गए. इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन, और दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश प्रतिभा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की ओर से वाइस चेयरमैन केपी अब्दुल सलाम, लीगल एवं कॉरपोरेट मामलों के ग्रुप हेड राजीव नायर और प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी सी आशिक ने यह पुरस्कार स्वीकार किया.
नेतृत्व से जुड़ी गतिविधियां कंपनी सेक्रेटरी स्तर पर होने और कानूनी अनुपालन से जुड़े मामलों में पूरी तरह से सावधानी बरतने की वजह से कंपनी इस पुरस्कार की पात्र बन पाई. नैतिक कारोबारी प्रथाओं, पारदर्शी और पेशेवर फंड प्रबंधन और ईएसजी सिद्धांतों पर आधारित बिजनेस प्लान के दम पर कंपनी ने देश के अन्य बड़े कॉरपोरेट्स के साथ अनुपालन एवं जोखिम प्रबंधन टीम श्रेणी में ये पुरस्कार हासिल किया है.
यह पुरस्कार प्राप्त होने पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा, “इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर हमें काफी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. कंपनी सेक्रेटरी के नेतृत्व में हो रहा शानदार काम सराहनीय है. ‘मेक इन इंडिया, मार्केट टू द वर्ल्ड’ से जुड़ा हमारा मिशन रोजगार के अवसर पैदा करके और कड़े अनुपालन मानकों का पालन करके देश की समृद्धि में योगदान देने को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.”
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स वैश्विक स्तर पर कारोबार करती है और सभी नियामकीय जरूरतों का पालन सुनिश्चित करते हुए और व्यावसायिक संस्थाओं, वित्तीय संस्थानों और सरकारी नियामकों के साथ पारदर्शी संबंधों को बढ़ावा देती है. एक जिम्मेदार आभूषण विक्रेता होने के नाते कंपनी वैध एवं जवाबदेह खानों से सोना सोर्स करती हैं जहां उच्चतम नैतिक मूल्यों का पालन किया जाता है. कंपनी जिस भी क्षेत्र में अपना कारोबार करती हैं, वहां के स्थानीय कानूनों का कड़ाई से पालन करती है और उन देशों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है जहां कंपनी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है.


