- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एनआईएफडी की एग्जीबिशन में दिखें बॉलीवुड से हॉलीवुड के सेट के अद्भुत नजारे
स्टूडेंट्स ने 6 अलग अलग जॉनर के सेट के जरिए दिखाई अपनी क्रिएटिविटी
इंदौर। कहीं बॉलीवुड फिल्म शोले का सेट …. तो कहीं हैरी पॉटर फिल्म का नजारा…. साथ ही फ्रेंड्स सीरीज, कार्टून एनिमेशन के सेट्स….. शुक्रवार को ये नजारा देवास नाका स्थित एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर में से आयोजित तीन दिवसीय इंटीरियर एग्जीबिशन इनफ्लीक्स के दौरान देखने को मिला। एग्जीबिशन का इनॉग्रेशन 10 मई को इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इंटीरियर डिजाइनर्स (आईआईआईडी) के मेंबर द्वारा किया गया। आप इस एग्जीबिशन को देखने 11 और 12 मई को शाम 6 से रात 8.30 बजे तक एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर कैंपस देवास नाका जा सकते हैं।
इस एग्जीबिशन में लाइफ साइज सेट्स ने लोगों का अपनी ओर ध्यान आर्किषत किया। एग्जीबिशन की खास बात यह रही कि इसमें 6 अलग अलग जॉनर कॉमेडी, फिक्शन, सस्पेंस, बॉलीवुड, एनीमेशन और इंफोटेनमेंट के सेट तैयार किए गए है। इन सेट में इस जॉनर से जुड़े सीरीज और मूवी के आइकोनिक सीन को दर्शाया गया है। कॉमेडी जॉनर में जहां फ्रेंड्स सीरीज की झलक देखने को मिली, सस्पेंस जॉनर में सरलोक होम्स के सेट को दर्शाया गया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। यूथ और बच्चों फिक्शन जॉनर के हैरी पॉटर का सेट को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए। वहीं बॉलीवुड में मुगलेआजम, पद्मावत, सिलसिला, जव वी मेट, सोले के आइकोनिक सीन के सेट के इंटीरियर को दर्शाया गया है। ये सभी स्टूडेंट्स द्वारा इतने बेहतरीन तरीके से रेप्लिकेट किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति इन्हें आसानी से देखकर पहचान सकता है कि यह किस फिल्म का सेट है।

एंटरटेनमेंट का भी अरेंजमेंट
एग्जीबिशन की खास बात यह है कि यहां इन सेट्स को देखने के साथ साथ ऑडियंस के लिए कई सारी एक्टिविटी भी ऑर्गेनाइज की गई है जिससे कि वह इस एग्जीबिशन के साथ डायरेक्ट जुड़ सकते है। इसमें फोटो बूथ, लाइव म्यूजिक, गेम्स आदि शामिल है। एक तरह से आप इसे फूल फैमिली के इंगेजमेंट इवेंट के तौर पर देख सकते है। यहां हर एज ग्रुप के लोगों को कनेक्ट करने के लिए काफी कुछ देखने और एंजॉय करने के लिए मिलेगा।
250 स्टूडेंट्स की टीम ने किया तैयार
एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर की श्रीमती साधना तोड़ी ने बताया कि एग्जीबिशन में जितनी चीजें और सेट्स एग्जीबिट किए गए हैं उन्हें हमारे सेंटर के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किया गया। करीब 250 स्टूडेंट्स की टीम पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से अलग अलग फैकल्टी के निर्देशन में काम करते हुए तैयार किया है। इस तरह के एग्जीबिशन के जरिए हमारा प्रयास स्टूडेंट्स को रियल लाइफ लर्निंग और एक्सपीरियंस प्रदान करना था। जिससे जब वह इंडस्ट्री में काम करने जाएं तो वह खुद को फ्रेशर महसूस न करें।
आप भी ले सकते है एग्जीबिशन का लुत्फ
शुक्रवार को एग्जीबिशन में आईआईआईडी के मेंबर और स्टूडेंट्स की फैमिली ने हिस्सा लिया। सभी ने स्टूडेंट्स की इस क्रिएटिविटी को सराहा। आईआईआईडी के मेंबर का कहना था कि स्टूडेंट्स ने जिस फिनिशिंग के साथ यह सब कुछ बनाया है उससे उनकी काबिलियत का पता चलता है। यह बने सारे सेट्स बिल्कुल ओरिजनल मूवी की सेट की तरह नजर आ रहे है। इस तरह की एग्जीबिशन इंदौर में पहले कभी नहीं देखने को मिली है। यह हम सभी के लिए बेहद खास तरह का एक्सपीरियंस रहा। शनिवार और रविवार को यह एग्जीबिशन शाम 6 बजे से रात 8.30 बजे तक सभी के लिए ओपन है ऐसे में आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शहर के स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी को देखने और जानी-मानी मूवी और सीरीज के सेट को करीब से देखने और वहां फोटो क्लिक कराने के लिए यहां पहुंच सकते हैं।


