- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने हंसल मेहता निर्देशित आगामी सीरीज ‘स्कैम 2010 – द सुब्रत रॉय’ का किया ऐलान
विश्व स्तर पर प्रशंसित स्कैम सीरीज़ के पीछे की क्रिएटिव फाॅर्स , अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने अभूतपूर्व फ्रेंचाइजी के तीसरे चैप्टर की आज घोषणा की । स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी और स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी की सफलता के बाद नवीनतम किस्त भारत के सबसे चर्चित वित्तीय घोटालों में से एक – स्कैम 2010 – द सुब्रत रॉय सागा की अनाउंसमेंट की । पुस्तक – ‘सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी बाय तमल बंद्योपाध्याय’ पर आधारित इस सीरीज़ को स्टूडियो नेक्स्ट के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोडूस किया जायेगा और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
स्कैम 2010, मावेरिक बिजनेसमैन सुब्रत रॉय किस तरह से सफलता की बुलंदियों को छुआ उसपर आधारित है । 2000 के दशक की शुरुआत में, ग्लैमरस रॉय चिट-फंड हेरफेर से लेकर फर्जी निवेशकों तक के आरोपों के बवंडर में फंस गए थे, अंततः 2014 में उनकी गिरफ्तारी हुई। 25,000 करोड़ रुपये अभी भी सरकारी अधिकारियों के पास लावारिस पड़े हैं, घोटाले के दुष्परिणाम आज भी सुनाई दे रहे हैं।
हर्षद मेहता के शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल और गिरावट के मनोरंजक चित्रण से लेकर अब्दुल करीम तेलगी के नकली साम्राज्य के ज्वलंत चित्रण तक, स्कैम फ्रेंचाइजी भारत में वित्तीय धोखाधड़ी की कुख्यात कहानियों पर प्रकाश डालती है। स्कैम 2010 – द सुब्रत रॉय सागा विशेष रूप से सोनी लिव पर उपलब्ध होगा।
अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक समीर नायर, “स्कैम सीरीज़ सिर्फ एक शो से कहीं अधिक बन गई है; यह एक पॉप कल्चर फेनोमेनन है। स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा के साथ, हम दर्शकों को भारतीय व्यापार इतिहास के सबसे साहसी और अम्बिशयस माइंड में से एक के जीवन और समय की एक गहन यात्रा की पेशकश करते हुए, स्तर को और भी ऊंचा उठाने के लिए तैयार हैं। हंसल के नेतृत्व में और सोनी लिव के साथ हमारे साझेदार के रूप में, हम इसके अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार है।”
डायरेक्टर हंसल मेहता कहते हैं , “स्कैम मेरे लिए सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं है। यह हमारे समय का इतिहास है। मैं इस लार्जर देन लाइफ कहानी को जीवंत बनाने के लिए अप्लॉज़ और सोनी लिव के साथ फिर से सहयोग करने को लेकर रोमांचित हूं।”
दानिश खान, SonyLIV, “हमें स्कैम सीरीज़ का तीसरा संस्करण लाने के लिए एक बार फिर अप्लॉज़ और हंसल मेहता के साथ सहयोग करते हुए खुशी हो रही है। यह सीरीज़ लगातार सोनी लिव पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फ्रेंचाइजी रही है और हमें विश्वास है कि तीसरा संस्करण सम्मोहक कहानी कहने में नए मानक स्थापित करेगा।”


