- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के पीथमपुर में एम्बुलेंस, रेलवे सीटिंग और एक्सपोर्ट बिजनेस पर फोक्स्ड नई फैसिलिटी की अनाउंस
· 100 करोड़ रुपये से अधिक के नियोजित निवेश के साथ, नई फैसिलिटी के Q4FY25 तक चालू होने की उम्मीद है
· नई यूनिट कंपनी के विस्तारित एम्बुलेंस कन्वर्जन, रेलवे सीटिंग व इंटीरियर, और एक्सपोर्ट बिजनेस की जरूरतों को पूरा करेगी
बुधवार, 31 मई 2024: भारत की लीडिंग इंटीग्रेटेड कमर्शियल व्हीकल सीटिंग और इंटीरियर कंपनी, पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के पीथमपुर में अपनी एडिशनल अत्याधुनिक फैसिलिटी की घोषणा की है, जिसके Q4-FY25 तक चालू होने की उम्मीद है। यह फैसिलिटी मुख्य रूप से एडवांस एम्बुलेंस और रेलवे सीटिंग सिस्टम के प्रोडक्शन पर फोकस करेगी, जो पिनेकल इंडस्ट्रीज की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं में महत्वपूर्ण विस्तार और भारत के ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगे चलकर, यह फैसिलिटी कंपनी के बढ़ते एक्सपोर्ट बिजनेस को भी अतिरिक्त सपोर्ट प्रदान करेगी।
नया पीथमपुर प्लांट भारत की कुछ ही सस्टेनेबल और पर्यावरण के अनुकूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में से एक के रूप में डिजाइन किया जा रहा है। पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक ग्रीन टैक्नोलॉजी और प्रैक्टिस को इंटीग्रेट किया है। यह फैसिलिटी रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स का उपयोग करेगी, वाटर रिसाइकलिंग सिस्टम को शामिल करेगी, और वेस्ट मैनेजमेंट और इमीशन कंट्रोल के उच्चतम मानकों का पालन करेगी। इस फैसिलिटी में निरंतर प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड इंप्रूवमेंट के लिए समर्पित एक आरएंडडी केंद्र भी होगा, जिसका लक्ष्य बाजार की उभरती जरूरतों को पूरा करना है।

पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेसिडेंट अरिहंत मेहता ने कहा, “हम मध्य प्रदेश के पीथमपुर में इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। यह प्लांट न केवल हमारी कंपनी के लिए एक कदम आगे होगा, बल्कि लोकल इकोनॉमी और पर्यावरण में भी एक महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमें सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग और वर्कफोर्स डायवर्सिटी में उदाहरण पेश करने पर गर्व है।”
नया प्लांट 500 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करेगा, जो इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इस प्लांट में 30% महिलाओं को ‘इवोल्यूशन नारी’ पहल के तहत रोजगार दिया जाएगा, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए जेंडर डाइवर्सिटी और कार्यस्थल में महिलाओं को शामिल करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। पीथमपुर में कंपनी का विस्तार पर्यावरण संरक्षण और कम्युनिटी के साथ जुड़ाव को साथ में रखते हुए उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने के उसके निरंतर प्रयास को दर्शाता है।

नई फैसिलिटी पर विचार रखते हुए, पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता ने कहा, “हम पीथमपुर में आगामी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जो हमारी विस्तार रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम मध्य प्रदेश में 27 वर्षों से मौजूद हैं और यह पीथमपुर में हमारा चौथा प्लांट होगा। यह फैसिलिटी न केवल हमें हाई क्वालिटी वाली एम्बुलेंस और रेलवे सीटिंग सिस्टम की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा, बल्कि इंडस्ट्री में एक लीडर के रूप में हमारी स्थिति को भी मजबूत करेगी। हम इनोवेशन को बढ़ावा देने, ग्राहक संतुष्टि को बढ़ाने और रोजगार सृजन और विकास के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


