- 5 Most-Anticipated Characters to Look Forward To - Abhishek Banerjee’s Compounder in Mirzapur: The Movie to Kunal Kapoor’s Indra Dev in Ramayana
- Tia Bajpai Calls for Compassion and Dialogue; Says, “I Don’t Stand With Any Political Side. I Stand With Humanity.”
- 74 प्रतिशत छात्र तनाव में: नए डिजिटल टूल से समय रहते मिलेगी मदद
- Danish Pandor, Aahana Kumra, Kirti Kulhari & Other Celebrities Add Star Power to the Premiere of Award-winning Max, Min & Meowzaki Alongside Samiksha Oswal, Medha Shankr, Nafisa Ali, Nasser & More
- देशभर में छात्र प्रदर्शनों के बीच, शीना चौहान का संदेश: "अपने अधिकार जानिए। उनके लिए आवाज़ उठाइए।"
आसिफ भामला और सहर भामला ने ग्रीन राइड साइकिलथॉन का नेतृत्व किया!
वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के अवसर पर, भामला फाउंडेशन ने सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने और ग्रीनरी और क्लीन एनवायरनमेंट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक इको-फ्रेंडली ग्रीन राइड साइक्लोथॉन का नेतृत्व किया। इस इवेंट ने सस्टेनेबिलिटी और इको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता बढ़ाई, जिसमें पूरे मुंबई के नागरिकों का पार्टिसिपेशन देखा गया। 5 मई को कार्टर रोड एम्फीथिएटर में आयोजित इस इवेंट में बुर्जिस गोदरेज, सनी कौशल, स्टेबिन, अमान देवगन, अर्सलान गोनी, आदित्य सील, निकेतन मधोक, एडवोकेट आशीष शेलार और कई सेलिब्रिटीज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इवेंट के बारे में बोलते हुए, आसिफ भामला और सहर भामला ने कहा, “वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे हमारे प्लेनेट की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हमारी जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण रिमाइंडर है। ग्रीन राइड साइक्लोथॉन सिर्फ एक इवेंट नहीं है; यह सस्टेनेबल प्रैक्टिस को अपनाने की दिशा में एक मूवमेंट है। यह एकता की शक्ति और उस प्रभाव का प्रतीक , जब हम एक सामान्य उद्देश्य के लिए एक साथ आते हैं। हमारा लक्ष्य सस्टेनेबल लिविंग के महत्व के बारे में, विशेषकर युवा पीढ़ी को प्रेरित और शिक्षित करना है। आज एक भी बदलाव कल दुनिया पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। आइए प्लेनेट को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।”
पर्यावरण को बचाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साइक्लोथॉन सुबह-सुबह शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों साइकलिस्ट शहर में घूम रहे थे। भामला फाउंडेशन की पहल क्लीन और ग्रीन एनवायरनमेंट के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए जारी है। भामला फाउंडेशन की ऐसी पहल बेहतर और सस्टेनेबल फ्यूचर की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरणा का काम करती है।
इससे पहले, भामला फाउंडेशन, जो पर्यावरण संरक्षण और विकास के लिए समर्पित है, ने सस्टेनेबल लिविंग के लिए रीसाइकल्ड बेंच लॉन्च करके ग्लोबल रीसायकल डे मनाया। इतना ही नहीं, फाउंडेशन ने मीठी नदी को रीवाईव करने में भी अपना योगदान दिया।


