- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर-कॉमेडी ‘अरनमनई 4’ जल्द ही होगी ओटीटी पर रिलीज!
पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया और बहुमुखी पावरहाउस अभिनेत्री राशि खन्ना की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘अरनमनई 4’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। रविवार को, डिज़्नी+ हॉटस्टार ने घोषणा की कि अरनमनई 4 मंच पर “जल्द ही आ रहा है”। हॉरर-कॉमेडी तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। हालाँकि, आधिकारिक प्रीमियर की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।
यह फिल्म, जो हाल ही में हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ 2024 की पहली तमिल ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है।
यह फिल्म राशि की हिंदी फिल्म ‘योद्धा’ के बाद 2024 में उनकी दूसरी रिलीज है, जबकि यह तमन्ना की साल की पहली रिलीज है। तमन्ना और राशि के अलावा, ‘अरनमनई 4’ में सुंदर सी, कोवई सरला, योगी बाबू, वेनेला किशोर, श्रीनिवास रेड्डी, सुनील और केएस रविकुमार जैसे कई सितारे शामिल हैं। सुंदर सी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण खुशबू सुंदर और एसीएस अरुण कुमार ने अवनी सिनेमैक्स और बेंज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया था।


