- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कौटिल्य एकेडमी इंदौर में 15 जून को आयोजित करेगी “भारत भाग्य विधाता” स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज
इंदौर, जून 2024: भारत के विकास और देश को सशक्त बनाने में सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कौटिल्य एकेडमी, इंदौर पिछले ढाई दशकों से इन योग्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
युवाओं को सिविल सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कौटिल्य एकेडमी, इंदौर 15 जून 2024 को “भारत भाग्य विधाता” नामक एक स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज का आयोजन करने जा रही है। यह टेस्ट सीरीज 12वीं और स्नातक स्तर के छात्रों के लिए खुली है, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है।
*कौटिल्य एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धांत जोशी ने कहा * “शिक्षा एक ऐसा शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। “भारत भाग्य विधाता” टेस्ट सीरीज उन सभी छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए कुछ बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। यह भी देखा गया है कि काफी सारे प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। कौटिल्य एकेडमी सभी योग्य छात्रों को इस टेस्ट सीरीज में भाग लेने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।”
“भारत भाग्य विधाता” स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज जहां एक ओर प्रतिभाशाली और जरूरतमन्द छात्रों को मदद दे सकती है, वहीं आर्थिक रूप से सम्पन्न प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी शिक्षा के लिए आत्मनिर्भर होने का मौका देती है। इस टेस्ट में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्र होंगे, जो छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी में मदद करेंगे। स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2024 है।
कौटिल्य एकेडमी के साथ अनुभवी और कुशल शिक्षकों की टीम जुड़ी है जो पिछले ढाई दशकों से इन योग्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
श्री जोशी ने आगे बताया कि योग्यता के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को क्रमशः लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन, दस छात्रों को फीस में 100%, उसके बाद के 50 छात्रों को 25% और सभी प्रतिभागियों को फीस में 10% की छूट की पात्रता होगी।
इच्छुक छात्र कौटिल्य एकेडमी की वेबसाइट ttps://www.kautilyaacademy.com या कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।


