- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शेरेटन ग्रैंड पैलेस में धूम धाम से मनाया गया एसोसिएट अप्रिसिएशन वीक
इंदौर, जून 2024। शेरटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने 15 जून 2024 की शाम को एक शानदार रात्रिभोज के साथ अपने एसोसिएट अप्रीशिएशन वीक (एएडब्ल्यू) का समापन किया। पंद्रह दिनों तक चलने वाला यह आयोजन अपने सहयोगियों के लिए एक आभार थी, जो शेरटन ग्रैंड पैलेस इंदौर की सफलता की रीढ़ हैं।
एसोसिएट अप्रीशिएशन वीक होटल के सहयोगियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए डिज़ाइन की गई गतिविधियों का शानदार आगाज था। दो सप्ताह के इस समारोह में टीम-बिल्डिंग प्रैक्टिस और खेल प्रतियोगिताओं से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, टेलेंट शोकेस और कम्युनिटी सर्विस इनिशिएटिव तक कई सारे कार्यक्रम शामिल थे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतिम दिन आयोजित शानदार डिनर था। यह कार्यक्रम एक भव्य आयोजन था, जिसमें स्वादिष्ट भोजन, लाइव संगीत और दिल को छू लेने वाले भाषण शामिल थे। इस स्पेशल नाइट में सहयोगियों, उनके परिवारों और होटल मैनेजमेंट ने भाग लिया, जिससे एक मधुर और उत्सव का माहौल बना, जिसने एकता और सराहना की भावना को सुदृण किया।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर श्री रोहित बाजपेयी ने कार्यक्रम के दौरान आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस होटल की जान हमारे सहकर्मी हैं। उनकी अटूट निष्ठा और असाधारण सेवा ही शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर को एक अग्रणी गंतव्य बनाती है। एसोसिएट अप्रीशिएशन वीक हमारे आभार कहने और हमारी टीम के प्रयासों को मनाने का हमारा तरीका है।”
एसोसिएट अप्रिसिएशन वीक की सफलता सभी सहयोगियों की मुस्कान और उत्साहपूर्ण भागीदारी में स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस कार्यक्रम ने न केवल सहयोगियों की कड़ी मेहनत को सम्मानित किया बल्कि शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर की एक सपोर्टिव और इंक्लूसिव वर्क एनवायरमेंट को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।


