- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डिज़्नी+ हॉटस्टार ने ‘कमांडर करण सक्सेना’ का ट्रेलर जारी किया, इस रोमांचक सीरीज में गुरमीत चौधरी नजर आयेंगे एक दमदार रॉ एजेंट के रूप में
जतिन वागले द्वारा निर्देशित, कीलाइट प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित ‘कमांडर करण सक्सेना’ को 8 जुलाई से मोबाइल पर सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जायेगा, बिल्कुल मुफ्त में
मुंबई, : जब कमांडर आता है तो भवंडर आता है। डिज़्नी+ हॉटस्टार ने ऐक्शन से भरपूर सीरीज कमांडर करण सक्सेना का रोमांचक ट्रेलर लॉन्च किया है। इस सीरीज में गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। खासतौर से पुरूष दर्शकों के लिये तैयार की गई इस सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है। वह एक खतरनाक राजनीतिक रहस्य को सुलझाने में जुटा है और राष्ट्र को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाता है।
जतिन वागले द्वारा निर्देशित और कीलाइट प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित कमांडर करण सक्सेना की कहानी एक ऐसे किरदार पर आधारित है, जिसकी रचना जाने-माने राइटर अमित खान ने की है। कमांडर करण सक्सेना की लड़ाई में शामिल हों, जब वह एक ऐसी साजिश में कूदते हैं, जहां हर मोड़ ट्विस्ट से भरा है। यह कहानी रोमांच, धमकियों और विश्वासघात से भरपूर है, जो आपको पूरी तरह से बांधकर रखेगी। यह सीरीज 8 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। इसे डिज़्नी+ हॉटस्टार के मोबाइल ऐप पर फ्री में देखा जा सकता है। इसके नये एपिसोड्स सोमवार से शुक्रवार को रिलीज किये जायेंगे।
इस सीरीज के बारे में बताते हुये, निर्देशक जतिन वागले ने कहा, ‘‘कमांडर करण सक्सेना की कहानी दिलचस्प है और मैं हमेशा से ही कुछ ऐसा करना चाहता था। अमित खान का किरदार बेहद जीवंत है। हमने बहुत प्यार और पैशन से इसे तैयार किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह डिज़्नी+हॉटस्टार पर हमारे दर्शकों में जोश पैदा करेगा। गुरमीत ने कमांडर करण सक्सेना के किरदार में जान डाल दी है और मैं इस भूमिका में किसी और की कल्पना नहीं कर सकता। मैं दर्शकों के इस सीरीज को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’
गुरमीत चौधरी, जोकि कमांडर करण सक्सेना का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, ‘‘कमांडर करण सक्सेना मेरे लिये बेहद खास हैं। मैं उन सभी अधिकारियों की सराहना करता हूं, जो पूरे दिल से हमारे राष्ट्र की सेवा करते हैं। इन हीरोज से प्रेरित किसी किरदार को निभाना मेरे लिये बेहद गर्व की बात है। करण का मेरा किरदार समर्पण, कड़ी मेहनत और साहस का प्रतीक है और ये वह गुण हैं, जो मैं हमेशा से अपने अंदर देखना चाहता था। इस किरदार को पर्दे पर साकार करना मेरे लिये उन गुणों को और मजबूत बनाने का सफर रहा है। वह एक ऐसा शख्स है, जो मैं हमेशा से बनना चाहता था। अब ट्रेलर जारी हो चुका है और इसी के साथ मैं दर्शकों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। डिज़्नी+ हॉटस्टार पर दर्शकों के देखने लायक और भी बहुत कुछ है और सभी लोगों को इसका अनुभव देने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।’’
इस सीरीज के बारे में बात करते हुये इकाबल खान, जोकि आईएसआई चीफ नासिर का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, ‘‘ये मेरा अब तक का सबसे खौफनाक और दिलचस्प किरदार रहा है। नासिर बोल्ड एवं अग्रेसिव है और पूरे जोश तथा दृढ़ विश्वास के साथ चलने वाला आदमी है। नासिर के जरिये, मुझे एक ऐसे किरदार को एक्सप्लोर करने का मौका मिला, जो असल जिंदगी में मुझे पूरी तरह से अलग है। यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मेरे डायरेक्टर जतिन ने इस बात का ख्याल रखा है कि मेरा किरदार वास्तविक और व्यापक हो। यह एक बहुत मुश्किल काम है, जिसके साथ उन्होंने वाकई में न्याय भी किया है। मुझे उम्मीद है कि डिज़्नी+ हॉटस्टार के दर्शकों को वो सारी मेहनत नजर आयेगी, जो हमने की है और वे इस सीरीज का आनंद उठायेंगे। यह निश्चित रूप से दर्शकों के दिमाग को झकझोर कर रख देगी।’’
हृता दुर्गुले ने कहा, ‘‘कमांडर सक्सेना और मेरे किरदार रचना की कहानी कई तरह से मेरे लिये प्रेरणादायक है। वह मजबूत इरादों वाली एक दमदार महिला है, जो अपराध और हिंसा की दुनिया में डूबी हुई है और किसी भी बाधा से नहीं डरती। बतौर महिला पुलिस अधिकारी, वह न सिर्फ अपने इरादों पर दृढ़ता से टिकी रहती है, बल्कि एक पुरूष प्रधान पेशे में अनापेक्षित ऊर्जा के साथ काम करती है। मैंने जब पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तभी इस किरदार ने मेरा मन मोह लिया था। ऐसा लगा जैसे उसने मेरे अंदर के एक निडर हिस्से को जगा दिया, जिसके बारे में मैं नहीं जानती थी। डिज़्नी+हॉटस्टार पर जल्द ही रिलीज हो रहे इस सीरीज के साथ मुझे दर्शकों के अंदर की ऊर्जा को जगते हुये देखने का बेसब्री से इंतजार है।”
क्या कमांडर करण सक्सेना कामयाब हो पायेगा? जानने के लिये मोबाइल पर यह सीरीज फ्री में देखिये, 8 जुलाई से, सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर


