- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
योद्धा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कलर्स सिनेप्लेक्स पर!
“मैं रहूं ना रहूं, देश हमेशा रहेगा”- योद्धा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बहादुरी और दृढ़ता की एक बेमिसाल दास्तां हैं। तो तैयार हो जाइए इस सीजन के नए एक्शन ड्रामा को देखने के लिए, जहां एक प्लेन को हाईजैक कर लिया गया है और उनमें से एक यात्री अकेले अपने दम पर लोगों को बचाता है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा खाकी वर्दी में काफी जंच रहे हैं, वहीं दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने निर्देशित किया है। एक के बाद एक रोमांचक पलों के साथ, आपको वन-मैन आर्मी का जबर्दस्त जज्बा देखने को मौका मिलेगा। इस फिल्म में सस्पेंस, ड्रामा और रोमांच का बिलकुल सही तड़का लगाया गया है और दिखाया गया है कि एक इंसान अपने देश के लिए किस हद तक जा सकता है। ‘योद्धा’ का टेलीविजन प्रीमियर 11 अगस्त को कलर्स सिनेप्लेक्स पर रात 8 बजे होगा ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और वर्दी का कमाल- ये ऐसा दृश्य है जो हमेशा ही हमारे दिमाग में घूमता रहता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, अरुण कात्याल की भूमिका हैं। इस फिल्म में आपको ढेर सारा एक्शन, खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलने वाले हैं। उनके फैन्स के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के कुछ कमाल के वन लाइनर भी हैं। ‘योद्धा’ में दिखाया गया है कि इस फिल्म का हीरो बड़ी ही आसानी से बिल्डिंगों में छलांगें लगा रहा है, पानी के अंदर से निकल रहा है और पूरी आर्मी को अपने दम पर संभालता है। उसके कारनामे कुछ ऐसे हैं कि आपने सुपरहीरो की मैग्जीन्स में ही ऐसा पढ़ा होगा!
एक निडर फौजी की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा, टेलीविजन प्रीमियर को लेकर अपनी खुशी जताते हुए कहते हैं, “योद्धा, इससे जुड़े सभी लोगों की मेहनत का नतीजा है। ये फिल्म एक्शन और भावनाओं से भरपूर है, जो सही मायने में दर्शकों को जोड़ती है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में काम करनेका मेरा अनुभव शानदार रहा है और मुझे इस बात का बेसब्री से इंतजार रहेगा जब टेलीविजन दर्शक इस फिल्म को देखेंगे, जिसमें हमने भरपूर रोमांच और जज्बा डाला है।’’
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में काम कर रहीं, दिशा पाटनी कहती हैं, “इतने बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लग रहा है। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस वाकई कमाल के हैं। इसमें आपको कुछ बहुत ही दिलेरी वाले बेहतरीन पल देखने को मिलेंगे। जो दर्शक इस फिल्म को थियेटर में नहीं देख पाए हैं अब उनके पास उन पलों को महसूस करने का मौका है और वो भी घर बैठे। ये टेलीविजन प्रीमियर बड़े पैमाने पर इस फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ने का शानदार मौका दे रहा है!”
इस फिल्म में यादगार भूमिका निभा रहीं, राशि खन्ना कहती हैं, “योद्धा एक शानदार अनुभव रहा है और मुझे इस बात का इंतजार रहेगा कि दर्शक टेलीविजन पर इस फिल्म को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। मुझे उम्मीद है दर्शक एक नए माहौल में भावुक पलों का मजा लेंगे। मुझे लगता है कि हर कोई इसके रोमांचक सिनेमैटिक अनुभव का आनंद उठाएगा।’’
कलर्स सिनेप्लेक्स अपने देश के असली योद्धाओं को नमन करता है- जिन्होंने अपने देश के नाम सर्वोच्च बलिदान दिया है। फिल्म की तरह ही उन्होंने विश्व में भारत का परचम लहराया है, और हमारे देश की ताकत और हिम्मत का परिचय दिया है।
तो शनिवार, 11 अगस्त की तारीख बिलकुल ना भूलें और एक यादगार सफर का आनंद लें,
कलर्स सिनेप्लेक्स पर रात 8 बजे!


