- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड (बायो ग्रीन पेपर्स लिमिटेड बीएसई: 534535) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए ₹50.02 करोड़ की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और ₹5.38 करोड़ के प्रॉफीट ऑफ्टर टैक्स के साथ मजबूत वित्तीय परिणाम की रिपोर्ट पेश की
स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड ने, दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) की व्यवस्था की योजना के तहत माननीय नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) द्वारा अनुमोदित बायो ग्रीन पेपर्स लिमिटेड (बीएसई: 534535) के साथ अपने विलय के बाद, वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए मजबूत वित्तीय परिणामों की सूचना दी है। कंपनी ने ₹50.02 करोड़ का कंसोलिडेटेड और ₹5.38 करोड़ के प्रॉफीट ऑफ्टर टैक्स (पीएटी) हासिल किया।
स्पेसनेट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एनएसई: एसपीसीईएनईटी) और 63 मून्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनएसई: 63एमओओएनएस) की सब्सीडरी कंपनी 3.0 वर्से लिमिटेड के निवेश से समर्थित, स्ट्रिंग मेटावर्स बीएसई मुख्य बोर्ड पर कारोबार शुरू करने वाला पहला वेब 3.0 एंटरप्राइज होगा।
स्ट्रिंग मेटावर्स का ग्लोबल ऑफिस गिफ्ट सिटी, हैदराबाद, यूएई और हांगकांग में हैं।
विलय से कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है, जिससे वित्त वर्ष 2024 के लिए कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹151.21 करोड़ और पीएटी ₹10.82 करोड़ हो गया है, जो संयुक्त इकाई के सफल इंटीग्रेशन और ग्रोथ पोंटेंशियल को दर्शाता है।
वेब 3.0 का विकास
वेब 1.0: मुख्य रूप से ईमेल और मैसेज पर केंद्रित, इसने डिजिटल कम्युनिकेशन की नींव रखने का काम किया।
वेब 2.0: इंस्टाग्राम, फेसबुक और वीचैट जैसे सेंट्रलाइज्ड सोशल कम्युनिटी द्वारा चिह्नित, जहां मोनेटाइजेशन मुख्य रूप से मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
वेब 3.0: डिजिटल कम्युनिटी लोगों के लिए और लोगों द्वारा बनाए जाते हैं, जो उपयोगकर्ताओं को डीसेंट्रलाइज्ड कम्युनिटी के अंदर शेयर करने, क्रिएट करने और लेन-देन करने में सक्षम बनाते हैं।
अटेंशन इकोनॉमी के इस नए युग में, व्यक्तियों को ऑनलाइन समय बिताने के लिए पुरस्कृत किया जाता है, जिससे उनका ध्यान और समय डिजिटल एसेट्स में परिवर्तित हो जाता है”
“नई टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्लोबल इक्विटी मार्केट कैप पर हावी होने के लिए तैयार हैं। वेब 3.0 के ‘पब्लिक ब्लॉकचेन’, एनर्जी स्टोरेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसी डिसरप्टीव टेक्नोलॉजी का वर्तमान में कम्बाइंड मार्केट कैप लगभग 19 ट्रिलियन डॉलर है। एआरके इन्वेस्टमेंट की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, नॉन-इनोवेटिव कंपनियों के विपरीत, इसके 2030 तक 220 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है, जिनका कम्बाइंड मार्केट कैप 98 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 140 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।”
स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड के फाउंडर कृष्ण मोहन मीनावल्ली ने कहा, “वेब 3.0 और नैक्सट जनरेशन टेक्नोलॉजी का अभूतपूर्व गति से बढ़ने के साथ, हमें अगले 3 वर्षों के लिए 100% सीएजीआर की वृद्धि हासिल करने का विश्वास है।”


