- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वेट्टैयान के बाद टीजे ज्ञानवेल की अगली फिल्म की हुई अनाउंसमेंट, जंगली पिक्चर्स के साथ पैन-इंडिया मैग्नम ओपस डोसा किंग लाने के लिए तैयार
मेगास्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन और फहद फासिल स्टारर ‘वेट्टैयान’ की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ के बाद अब प्रशंसित निर्देशक टीजे ज्ञानवेल 10 अक्टूबर को जंगली पिक्चर्स की डोसा किंग के साथ एक और सिनेमैटिक मैग्नम ओपस लेकर आने को तैयार हैं। बधाई दो और राजी जैसी पसंदीदा फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाने वाले, जंगली पिक्चर्स ने इस एपिक कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए ज्ञानवेल के साथ मिलकर काम किया है। टीजे ज्ञानवेल और हेमंत राव द्वारा लिखी गई ये पैन-इंडिया फ़िल्म जीवाजोती और पी. राजगोपाल के एपिक क्लैश से प्रेरित है, जो महत्वाकांक्षा, ताकत और न्याय की लड़ाई के लिए मंच तैयार करती है। जंगली पिक्चर्स ने इस कहानी के एक एक्सक्लूसिव और विस्तृत ऑन-स्क्रीन चित्रण के लिए जीवाजोती संथाकुमार के जीवन अधिकार हासिल किए हैं।
जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। डोसा किंग, रेस्टोरेंट के मशहूर मालिक के चौंकाने वाले क्राइम से प्रेरित है, जिसे ‘डोसा किंग’ के नाम से जाना जाता है, जिसने 18 साल की कड़ी कानूनी लड़ाई पी. राजगोपाल बनाम तमिलनाडु राज्य के बाद एक ऐतिहासिक सजा पाई। इस फिल्म को अपने दिसचस्प नरेटिव और यादगार किरदारों के लिए मशहूर ज्ञानवेल बनाने जा रहे हैं, जो एक थ्रिलिंग केस से प्रेरित है और दुनियाभर में फॉलो किया गया था। यह फिक्शनल ड्रामा उन घटनाओं को बया करता है जो सरवण भवन के लेजेंडरी और ग्लोबली फेमस साम्राज्य के उत्थान और पतन से प्रेरित हैं, जो पी राजगोपाल ने बनाया था और निडर जीवजोति के बारे में हैं, जो इस ताकतवर टाइकून के खिलाफ खड़ी हो गई थी। डोसा किंग हर जगह के दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।
हेमंत राव जो अपनी अपनी बहुचर्चित और प्रतिष्ठित कन्नड़ फिल्म “गोधि बन्ना साधरण मनुष्य” के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने “कवलुदारी” और “सप्त सागरदाचे एलो – साइड ए/साइड बी” जैसे फिल्में भी लिखी और डायरेक्ट की हैं, जिनकी ऑडियंस में खूब सरहाना हुई है। उन्होंने “अंधाधुन” का सह-लेखन भी किया, जिसे हिंदी सिनेमा में काफ़ी सराहा गया था, और अब वे ज्ञानवेल के साथ “डोसा किंग” का सह-लेखन भी कर रहे हैं। टी.जे. ज्ञानवेल जो अपनी क्रिटिकली अक्लेम्ड तमिल फ़िल्म “जय भीम” के लिए मशहूर, जिसे उन्होंने लिखा और डायरेक्ट था, उन्होंने “पयानम” और “कूटाथिल ओरुथन” जैसी उल्लेखनीय फ़िल्में भी दी हैं। ज्ञानवेल का तेज दृष्टिकोण, जो एक पत्रकार के रूप में सालों के अनुभव पर आधारित है, वो इस जटिल और इमोशनली मजबूत कथा को निर्देशित करने के लिए पूरी तरह से तैयार करता है।
वहीं अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए टीजे ज्ञानवेल ने कहा, “मैं पत्रकारिता के दिनों से ही जीवाजोती की कहानी फॉलो कर रहा हूं। जबकि प्रेस ने कई डिटेल्स को सनसनीखेज बना दिया, कहानी का एक बड़ा हिस्सा अब भी अनकहा है। ‘डोसा किंग’ एक हार्ड हिटिंग स्टोरी है जो सिस्टम के काम करने के तरीके को एक्सपोज करती है, क्राइम और थ्रिलर के पहलुओं पर फोकस करते हुए। मैं जीवन की एक्सट्रीम पस्थितियों को एक्सप्लोर करना चाहता हूं और इस मामले पर एक गहरी कहानी बताना चाहता हूं, एक ऐसे नजरिएं के साथ जो अब तक सुना नहीं गया हो। यह फिल्म मेरे लिए एक ऐसी कहानी साझा करने का मौका है जिसे मैंने 20 साल पहले खुद देखा था, और मैं जंगली पिक्चर्स के साथ साझेदारी करके रोमांचित हूं, एक ऐसा स्टूडियो जो महत्वपूर्ण कहानियों का समर्थन करने के लिए जाना जाता है जिन्हें बताया जाना चाहिए।”
जंगली पिक्चर्स की सीईओ अमृता पांडे ने कहा, “डोसा किंग एक रोमांचक कहानी है, जो पैमाने, नाटक और मनोरंजन के जबरदस्त मिश्रण की मांग करती है। हम इस शानदार फिल्म को जीवंत करने के लिए ज्ञानवेल के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हेमंत और ज्ञानवेल ने व्यापक रिसर्च के जरिए एक ऐसी स्क्रिप्ट बनाई है जिसमें पावरफुल ट्विस्ट, टर्न्स और हर कैरेक्टर में बारीकियां है, जो इसे एक हाई-ऑक्टेन कमर्शियल और सिनेमाई अनुभव बनाती है। हम इसे जल्द ही टॉप प्रतिभाओं के पास ले जाने के लिए रोमांचित हैं, और हम जल्द ही फिल्मांकन शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकते।
लीड रोल्स के लिए टॉप टैलेंट के साथ कास्टिंग जल्द शुरू होगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि फिल्म में कहानी की तरह ही आकर्षक अभिनय भी होगा। डोसा किंग का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है।


