- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इस बार ‘बिग बॉस’ में होगा टाइम का तांडव! कलर्स ने सीज़न 18 का दिमाग घुमाने वाला प्रोमो जारी किया
मनोरंजन की अपनी बेमिसाल विरासत को आगे बढ़ाते हुए, भारत का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ कलर्स पर वापसी करने के लिए तैयार है, और यह वादा करता है कि इसका 18वां सीज़न दिमाग घुमाने वाला होगा। अपने प्रोमो में एक रहस्यमयी ट्विस्ट को प्रदर्शित करते हुए, ‘बिग बॉस’ ने अपनी सब पर नज़र रखने वाली आंख खोल दी हैं। यह ऐसी थीम के साथ भविष्य की ओर देख रही है जो सचमुच अपने समय से आगे है और रियलिटी टेलीविज़न के नियमों को पुन: पारिभाषित करने के लिए तैयार है।
शो के होस्ट और मेगास्टार सलमान खान ने वादा किया है कि बिग बॉस इस बार प्रतियोगियों के भविष्य पर भी नज़र रखेगा, जिस कारण से अब प्रतियोगियों को समय से भी जंग लड़नी पड़ेगी। इस बार बिग बॉस देखेंगे घर वालों का फ्यूचर। तो कौन कब कैसे बदलेगा अपनी किस्मत? 6 अक्टूबर को रात 9:00 बजे केवल कलर्स पर ‘बिग बॉस’ का नया सीज़न देखें।
‘बिग बॉस’ के 18वें सीज़न पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, सलमान खान कहते हैं, “बिग बॉस के 18वें सीज़न में वापस आकर ऐसा लग रहा है, जैसे हम उस शानदार विरासत के साथ घर वापसी कर रहे हैं जिसे हमने सालों तक साथ मेहनत करके बनाया है। हर सीज़न में, हम मनोरंजन की नई परिभाषा गढ़ते हैं, और यह साल भी कोई अपवाद नहीं रहेगा। ‘टाइम का तांडव’ थीम के साथ, बिग बॉस घरवालों के सिर्फ आज पर ही नज़र नहीं रख रहा है – बल्कि वह घरवालों के भविष्य पर भी नज़र बनाए रखेगा। एक रोमांचक सफर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि हमारे घरवालों का सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी समय होगा, जहां हर निर्णय कल, आज और कल की कसौटी से गुज़रेगा। बिग बॉस देखेंगे घर वालों का कल, और मेरा यकीन कीजिए, आप एक भी पल मिस नहीं करना चाहेंगे!”
देखिए ‘बिग बॉस 18’, जहां आज की मुलाकात होगी कल से, 6 अक्टूबर, रात 9 बजे, केवल कलर्स और जिओसिनेमा पर।


