- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रितिक रौशन को पसंद आया फ़िल्म ‘युध्रा’ के गाने पर सिद्धांत चतुर्वेदी का डांस!
इस शुक्रवार को रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘युध्रा’ भले ही एक एक्शन-पैक्ड फ़िल्म हो मगर इस फ़िल्म के गानों पर सिद्धांत चतुर्वेदी के डांस का जलवा भी देखने को मिलेगा. हाल ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘युध्रा’ के लोकप्रिय हो रहे गाने ‘हट जा बाजू’ का एक बीहाइंड द सीन (BTS) वीडियो जारी किया जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी को मस्ती भरे अंदाज़ में नाचते-झूमते हुए देखा जा सकता है. इस BTS वीडियो में सिद्धांत चतुर्वेदी का डांस करने का अंदाज़ रितिक रौशन को कुछ इस क़दर भाया कि उन्होंने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर सिद्धांत की तारीफ़ की.
ग़ौरतलब है कि ‘युध्रा’ के इस वीडियो में ‘बाजू हट जा’ के कोरियोग्राफर पीयूश भगत और शाजिया सामजी को भी सिद्धांत के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. रितिक रोशन ने इस वीडियो को लाइक करते हुए लिखा – “अमेज़िंग वर्क गाइज़”. ज़ाहिर है कि रितिक रौशन से तारीफ़ पा कर सिद्धांत चुतर्वेदी की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. ऐसे में सिद्धांत ने रितिक रौशन का कमेंट पढ़कर जवाब में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भेजा और इस तारीफ़ के लिए रितिक रौशन का तहे-दिल से शुक्रिया अदा किया.
उल्लेखनीय है कि रितिक रौशन को बॉलीवुड में एक उम्दा एक्टर के साथ साथ एक बेहतरीन डांसर के रूप में भी जाना जाता है. अपने 25 साल के करियर में रितिक रौशन एक से बढ़कर एक डांस नंबर्स पर अपने नच का जलवा दिखा चुके हैं जिसके लिए वे लोगों के दिलों में ख़ास जगह रखते हैं. उन्हें हिंदी सिनेमा का एक बेहतरीन डांसर माना जाता है. ऐसे में रितिक रौशन द्वारा सिद्धांत चतुर्वेदी के डांस की तारीफ़ करना कोई छोटी बात नहीं है. यही वजह है सिद्धांत चतुर्वदी के लिए रितिक रौशन का तारीफ़ वाला कमेंट बहुत मायने रखता है. ख़ुद सिद्धांत भी रितिक रौशन के बहुत बड़े फ़ैन हैं और वो रितिक रौशन की फ़िल्में देख-देखकर बड़े हुए हैं. ऐसे में अपने स्क्रीन आइडल से तारीफ़ पाना सिद्धांत के लिए एक ऐसा यादगार अनुभव बन गया है जिसे वो कभी भुला नहीं पाएंगे.
फ़िल्म ‘युध्रा’ में ऐंग्री यंग मैन के अवतार में नज़र आने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी की प्रेमिका के रूप में मालविका मोहनन भी एक अहम रोल में नज़र आएंगी. सिद्धांत और मालविका के अलावा फ़िल्म में राघव जुआल, राज अर्जुन, शिल्पा शुक्ला, गजराज राव, राम कपूर जैसे मंजे हुए कलाकर भी ख़ास तरह के किरदारों में दिखाई देंगे.
उल्लेखनीय है कि अक्षित घिलडियाल और श्रीधर राघवन द्वारा लिखी फ़िल्म ‘युध्रा’ के डायलॉग्स फ़रहान अख़्तर ने लिखे हैं. फ़िल्म ‘युध्रा’ का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फ़रहान अख़्तर ने मिलकर किया है. एक्शन-पैक्ड फ़िल्म ‘युध्रा’ 20 सितम्बर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.


