- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विक्की कौशल से लेकर राशि खन्ना तक, ये एक्टर्स IIFA 2024 के स्टेज पर लगाएंगे चार चांद!
IIFA की सबसे यादगार रात आ गई है। इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए मशहूर, इस साल का IIFA तीन दिन का ग्रैंड इवेंट होने वाला है, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी। अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित होने वाले इस इवेंट में टॉप सेलिब्रिटीज अपने शानदार प्रदर्शन से मंच पर धूम मचाएंगी।
यहाँ उन परफॉर्मर्स की लिस्ट दी गई है, जो दर्शकों को मस्ती और उत्साह के रोलरकोस्टर राइड पर ले जाने के लिए तैयार हैं:
शाहिद कपूर
एक्टर से उम्मीद की जाती है कि वह ‘अखियाँ गुलाब’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसे अपने हाल ही के हिट गाने पेश करेंगे। IIFA में परफ़ॉर्म करने के बारे में बात करते हुए, कपूर ने कहा, “हर बार जब मैं उस आइकोनिक ग्लोबल स्टेज पर कदम रखता हूँ, तो उसका मैजिक अलग ही अनुभव में आता है।”
राशि खन्ना
इस साल, एक्ट्रेस ने ‘अरनमनई 4’ के ‘अचाचो’ से इंटरनेट पर धूम मचा दी, जो तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री की साल की पहली हिट बन गई, जिसने खन्ना को यंग पैन इंडिया स्टार के रूप में स्थापित किया। अब, वर्सेटाइल एक्ट्रेस अपनी परफॉरमेंस से स्टेज पर आग लगाने के लिए तैयार है, जिसके लिए वह उत्साहित है। एक्ट्रेस अपने शानदार डांस मूव्स से दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है।
विक्की कौशल
फैंस विक्की द्वारा उनके हिट गानों पर शानदार परफॉरमेंस का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं, जिसमें वायरल गाना ‘तौबा तौबा’ भी शामिल है, जिसमें एक्टर की डांसिंग स्किल्स खूबसूरती से नज़र आती है। विक्की अवॉर्ड सेरेमनी की होस्टिंग भी करते नजर आएंगे।
कृति सेनन
कृति ने ‘द क्रू’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के साथ शानदार साल बिताया है। एक्ट्रेस IIFA में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। इस बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, “IIFA हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है, और हर साल, यह होमकमिंग जैसा अनुभव कराता है।”
जान्हवी कपूर
‘देवरा’ स्टार एक धमाकेदार परफॉरमेंस के साथ आइकोनिक IIFA स्टेज पर अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए, जान्हवी ने उल्लेख किया कि वह “इंडियन सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े सेलिब्रेशन” में परफॉर्म करने के लिए रोमांचित हैं।
अनन्या पांडे
हाल ही में अपना वेब सीरीज़ डेब्यू करने के बाद, अनन्या अपने एनरजेटिक परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह ग्लोबल ऑडियंस के लिए कुछ खास और यादगार पेश करने का वादा करती हैं, जिससे यह रात यादगार बन जाएगी।


