- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अनिल कपूर ने IIFA 2024 में एनिमल के लिए जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड!
अनिल कपूर एक ऐसी उल्लेखनीय और प्रशंसनीय विरासत छोड़ रहे हैं, जिसका अनुसरण करना या उसे दोहराना अगली पीढ़ी के एक्टर्स के लिए कठिन होगा। सिनेमा के इस दिग्गज ने बहुप्रशंसित फिल्म ‘एनिमल’ में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए 2024 के इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म में बलबीर सिंह उर्फ रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर को फिल्म में उनके किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली।
‘एनिमल’ में अनिल कपूर का काम उनकी स्थायी प्रतिभा का प्रमाण है, जो एक बार फिर साबित करता है कि उन्हें भारतीय सिनेमा में एक लीजेंड के रूप में क्यों जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता ने फिल्म में अपने काम के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी जीता, जो 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई। इस साल की शुरुआत में, कपूर ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ अपने रुख के लिए टाइम द्वारा सम्मानित होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उन्हें प्रतिष्ठित TIME100AI लिस्ट में शामिल किया गया, जिसमें Google के सीईओ सुंदर पिचाई, Microsoft के सीईओ सत्य नडेला, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन और अन्य को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि कपूर इस लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता थे।
इसके बाद कपूर की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई। उनकी सीरीज़ ‘द नाइट मैनेजर’, जो ब्रिटिश सीरीज का एडाप्टेशन है, उसको इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला। इसने अवॉर्ड्स की ‘बेस्ट ड्रामा सीरीज़’ कैटेगरी के तहत एक नॉमिनेशन पाया, और यह एमी के लिए एकमात्र इंडियन एंट्री भी है, जिसने कपूर की ग्लोबल अपील को और स्थापित किय। अब IIFA जीत ने उनकी राह और प्रतिष्ठा और मजबूत कर दी है। फिलहाल, अभिनेता के खाते में सुरेश त्रिवेणी की ‘सूबेदार’ है। इसके अलावा, उनके वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने की भी अफवाह है।


