- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अच्छी क्वालिटी के साबूदाने और मोरधन की माँग बढ़ी
इंदौर/ सेलम – 01 अक्टूबर 2024: साबुदाना स्वास्थ्यप्रद है, इसे घर में संग्रहित कर बार-बार उपयोग भी किया जा सकता है और इससे फलाहारी व्यंजनों और अलग अलग प्रकार के नाश्ते के रूप में बनाने में ज्यादा मेहनत वगैरह भी नहीं लगती, इन कारणों से पिछले कुछ वर्षों में अच्छी क्वालिटी के साबूदाने की खपत बढ़ी है और सभी बाज़ारों में मांग बनी हुई है।
साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, सेलम के श्री गोपाल साबु ने बताया कि नवरात्रि में मांग और बढ़ने की संभावना के चलते सभी बाज़ारों से लगातार क्वालिटी साबुदाने की बुकिंग जारी है। इस वर्ष उत्पादन केन्द्र सेलम में साबुदाना के भाव पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन चौथाई कम होने के कारण भी बाजारों में अच्छे साबुदाना की बिक्री बढ़ी है। कसावा कंद (जिससे साबुदाना बनता है) की आगामी फसल अच्छी रहने के कारण नवरात्रि के बाद बिक्री कम होने पर बाजार भाव और घटने की संभावना है।
साबु ट्रेड उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर हमेशा अपने वितरकों, व्यापारियों को बाजार के उतार – चढ़ाव का पूर्वानुमान बताकर खरीदने- बेचने – स्टॉक करने की सलाह देते रहे हैं, जो प्रायः सटीक बैठती है। इसके पीछे श्री गोपाल साबु का प्रभु कृपा से करीब आधी सदी का साबूदाने के उद्योग-व्यापार, फसल, स्टॉक, मौसम तथा दिशावरों की ग्राहकी आदि के गहन अनुभव से अनुमान शामिल है।
श्री साबु ने बताया कि गत माह संपन्न हुई कंपनी के नवीनतम उत्पाद “सच्चासाबु फरियाली आटा” की एक साथ इन्दौर, कलकत्ता और जयपुर में व्यंजन प्रतियोगिता में करीब 100 प्रतियोगी पुरस्कृत किए गए और चार उत्तम प्रविष्टियों को कम्पनी के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया। भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों ने हमारे ग्लूटेन फ्री पोषक फरियाली आटे की क्वालिटी को अलग – अलग व्यंजनों में सरलता से उपयोग करने के गुण की सराहना की।
साबू ट्रेड सेलम 1984 मे सर्वप्रथम साबूदाना, साबूदाना पापड़ और टेपियोका स्टार्च से शुरू कर आज हल्दी पाउडर, नारियल बूर्रा, शुद्ध क्लीन श्रीधान्य मिलेट्स, मखाना, पोषक फरियाली आटा आदि श्रेष्ठ क्वालिटी के उत्पाद छोटी उपभोक्ता पैकिंग में पूरे देश में प्रतिष्ठित वितरकों के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाती रही है। 1993 में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा सर्वप्रथम साबू ट्रेडर्स को ही साबूदाना के लिए एगमार्क परीक्षित प्रमाणित साबूदाना सच्चामोती तथा चक्र मार्का में पैक कर बेचने का प्रमाण – पत्र प्रदान किया गया, जिसकी गुणवत्ता आज भी इन मार्कों में वैसी ही प्रमाणित रुप से बाजार में सुधि ग्राहकों को उपलब्ध है। वर्तमान में साबु ट्रेड 11 प्रकार के मिलेट्स (श्रीधान्य) की फसलों की चुनिंदा क्वालिटी, अत्याधुनिक सॉरटेक्स मशीनों से साफ करवाकर फलाहार आदि में उपयोग के लिए तैयार कर वैक्युमपैक 500 ग्राम की उपभोक्ता पैकिंग मे पाँच (लिटिल, कोदो, बार्नयार्ड, फॉक्सटेल व फिंगर )और थोक पैकिंग में अन्य छ: प्रकार की कुकरीजाॅकी ब्रांड में बाजार में उपलब्ध करवा रहा है।
आधुनिककाल की घरेलू जरूरत के हिसाब से शीघ्र भविष्य में साबु ट्रेड कुछ नए स्वास्थ्यप्रद पोषक खाद्य उत्पाद बाजार में प्रस्तुत करने का प्लान बना रही है, जिन पर अभी अनुसंधान कार्य प्रगति पर है ।


