- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेरिकन ईगल ने ब्रैंड एंबेसेडर जान्हवी कपूर के साथ भारत में लॉन्च किया “लिव योर लाइफ” कैंपेन
जेनरेशन जेड का यह नंबर #1 जींस ब्रैंड हमारी खास पहचान और आत्म-अभिव्यक्ति का जश्न मनाता है
नेशनल, 7 अक्टूबर, 2024 : दुनिया भर में जेनरेशन जेड के लिए जींस के नंबर #1 ब्रैंड अमेरिकन ईगल ने भारत में अपने ग्लोबल “लिव योर लाइफ” कैंपेन का औपचारिक शुभारंभ किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन जान्हवी कपूर इसकी ब्रांड एम्बेसेडर हैं। यह पहल युवाओं को खुद की शख्सियत पर गर्व करने और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने के लिए प्रेरित करती है।
अमेरिकन ईगल का ‘लिव योर लाइफ’ कैंपेन कहता है कि हर इंसान खास है और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी सकता है। आज के युवाओं को ब्रांड्स या इंफ्लुएंसर्स से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए, वे किसी और की नकल नहीं करना चाहते, बल्कि खुद की पहचान बनाना चाहते हैं। उन्हें अपनी इच्छा से जिंदगी जीने और अपने मन से काम करने की आजादी चाहिए। जान्हवी कपूर भी ऐसी ही हैं, वो भी यही कहती हैं कि हर इंसान को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए और अपनी शख्सियत बरकरार रखनी चाहिए। इस कैंपेन की मदद से ब्रांड सभी से कह रहा है कि अपनी खास स्टाइल अपनाकर और अपनी अलग पहचान बनाकर अपनी अनूठी खूबियों को दिखाओ।
अमेरिकन ईगल इंडिया के ब्रैंड हेड शशांक मिश्रा ने कहा, “हम मानते हैं कि हर व्यक्ति एक-दूसरे से अलग है, ठीक वैसे ही जैसे हर किसी का अपना अलग स्टाइल है। ‘लिव योर लाइफ’ कैंपेन हमें यह बताता है कि हमें अपनी पसंद का काम करना चाहिए और जो हम चाहते हैं, वो बनना चाहिए। जान्हवी कपूर ने भी यही किया है। उनकी प्रेरणादायक कहानी से हमें यह पता चलता है कि आत्म-अभिव्यक्ति केवल फैशन की चीज नहीं है। उन्होंने अपनी बात को बिना डरे दुनिया के सामने रखा है। हम चाहते हैं कि जनरेशन जेड भी अपनी पसंद का काम करे और अपनी अलग पहचान बनाए।’’
बॉलीवुड की प्रतिष्ठित अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अमेरिकन ईगल से अपनी साझेदारी के बारे में कहा, “मैंने हमेशा यह माना है कि अपनी आत्मा और दिल से सच्चाई की आवाज पर खुद के स्टाइल में जिंदगी बिताना सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे अमेरिकन ईगल का यह अंदाज बहुत पसंद है कि यह लोगों को बिना किसी डर के अपने व्यक्तित्व को वास्तविक अंदाज में दुनिया के सामने पेश करने के लिए प्रेरित करता है। ‘लिव योर लाइफ’ कैंपेन केवल फैशन के बारे में नहीं है। यह अपनी कहानी को अपनाने और अपनी पर्सनैलिटी और स्टाइल की झलक दुनिया के सामने पेश करने से जुड़ा है। मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं।”
‘लिव योर लाइफ’ कैम्पेन का मूल उद्देश्य यह बताना है कि हर इंसान अलग है और उसकी अपनी एक अनूठी कहानी है। यह कैम्पेन कहता है कि हम सब अलग-अलग हैं और हमारी अपनी स्टाइल है और हम सबका जिंदगी जीने का अपना अनूठा अंदाज है। हम सभी को जिंदगी अपने तरीके से जीने की आजादी है। यह कैम्पेन सिर्फ मशहूर लोगों के बारे में नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों के बारे में है जिन्होंने मुश्किलों का सामना किया है और अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा किया है।
दुनिया भर में दूसरी प्रतिभाशाली हस्तियों की तरह जान्हवी कपूर ने अपनी व्यक्तिगत कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पैशन को फॉलो करने और पर्दे पर एवं पर्दे के बाहर जिंदगी को अपने हिसाब से जीने की किस तरह प्रेरणा मिलती है। यह कैंपेन उनकी प्रेरणा, उनके काम के पीछे की रचनात्मक प्रक्रिया और उन्हें समर्थन देने वाले समुदाय की खोज करती है। अपनी कहानी सुनाने का उनका वास्तविक नजरिया आज के युवाओं को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करना चाहता है।
अमेरिकन ईगल का ‘लिव योर लाइफ’ कैम्पेन कहता है कि आपको अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीनी चाहिए। यह सिर्फ कपड़े पहनने के बारे में नहीं है, बल्कि अपनी खुद की पहचान बनाने और जो आप चाहते हैं, वो करने के बारे में है। यह ब्रांड आपको हिम्मत देता है कि आप अपनी जिंदगी में जो भी करना चाहते हैं, बेझिझक करें। इसलिए इसका हिस्सा बनें और जानें कि अमेरिकन ईगल अपनी जिंदगी अपने तरीके और अपनी शर्तों पर जीने के आपके सफर में शामिल हो सकता है।


