- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रणवीर सिंह ने ‘सिंघम अगेन’ में अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ को अपना ‘मैन क्रश’ बताया, कहा ‘पूरी दुनिया में उनके जैसा कोई स्पेशल नहीं है!’
बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने रोहित शेट्टी की कॉप-यूनिवर्स में सिंघम अगेन के साथ शानदार शुरुआत की है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर, श्रॉफ के को-स्टार रणवीर सिंह ने यंगेस्ट एक्शन किंग की तारीफ की और खुद को उनका “बहुत बड़ा फैन” बताया। उन्हें अपना “मैन क्रश” बताते हुए सिंह ने कहा कि “शायद दुनिया में टाइगर, जितना स्पेशल और उनके जितना स्किल्ड कोई नहीं है।” उन्होंने श्रॉफ की “माइकल जैक्सन की तरह डांस” और “ब्रूस ली की तरह लड़ने” की क्षमता की भी प्रशंसा की। सिंह ने कहा, “मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूँ और आपके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।”
टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “जस्ट ए टाइगर एंटरिंग द लायन डेन. ग्रेटफुल टू बी किककिंग एस अलोंगसाइड डीज लीजेंड्स.” ट्रेलर आने के बाद से ही टाइगर के फैंस, जिन्हें टाइगेरियन के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर एक्टर और उनकी अब तक की सबसे मासी स्क्रीन एंट्री की तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “आवर मोस्ट फेवरेट एंड पावरफुल कॉप गूजबम्पस।” जबकि दूसरे यूजर ने उन्हें “बाप ऑफ बॉलीवुड” कहा। ट्रेलर लॉन्च के समय, टाइगर श्रॉफ के इर्द-गिर्द हिस्टीरिया साफ देखा जा सकता था, क्योंकि इवेंट खत्म होते ही एक्टर फैंस के प्यार से लबरेज नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह अपने फैंस के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी विनम्रता लोगों का दिल जीत रही है।
टाइगर श्रॉफ ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जहां ‘हीरोपंती’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 77.9 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ एक कमर्शियल हिट के रूप में उभरी। वहीं उनकी ‘बागी 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 254.33 करोड़ रुपये से ज़्यादा की प्रभावशाली कमाई के साथ 2018 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके अलावा, टाइगर की ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 475.62 करोड़ रुपये के एस्टिमटेड कलेक्शन के साथ धमाल मचा दिया, जो 2019 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। ब्लॉकबस्टर देने की ऐसी शानदार जीत के साथ, टाइगर श्रॉफ आगामी ‘सिंघम अगेन’ के साथ इतिहास दोहराने के लिए तैयार हैं।
रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे कई एक्टर्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस एक्शन फिल्म के अलावा, टाइगर श्रॉफ अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘बागी’ के चौथे इंस्टॉलमेंट के लिए भी तैयार हैं।


