- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
50 स्टोर्स के साथ ब्रांड की मौजूदगी हुई दमदार! एक बड़े लॉन्च के साथ जारी है इन्ट्यून के विस्तार का सिलसिला
मुंबई, 9 अक्टूबर, 2024: भारत में बड़ी तेजी से विकसित हो रहे फैमिली रिटेल स्टोर, इन्ट्यून ने आज बेहद प्रसन्नता के साथ शिव सॉलिटेयर, जोगेश्वरी ईस्ट, मुंबई में अपने 50वें स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की। यह उपलब्धि इस बात को दर्शाती है कि, इन्ट्यून बच्चों से लेकर बड़ों तक परिवार के सभी लोगों के लिए 999 रुपये से कम कीमत में किफ़ायती और स्टाइलिश कपड़े उपलब्ध कराने के अपने इरादे पर अटल है।
इन्ट्यून ने देश के 9 राज्यों और 18 शहरों में मौजूदगी दर्ज करते हुए पूरे भारत में बड़ी तेजी से अपना विस्तार किया है। यह 50 स्टोर्स की उपलब्धि तक पहुँचने वाले सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडों में से एक है, जिससे पूरे देश में परिवारों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता और आकर्षण का पता चलता है।
बच्चों के लिए बेहद मजेदार और रंग-बिरंगे पोशाकों तथा बड़ों के लिए आकर्षक स्टाइल से लेकर खास मौकों के लिए फेस्टिव वियर तक, इन्ट्यून इस बात का ध्यान रखता है कि परिवार के हर सदस्य को कुछ ऐसा मिल सके जो ट्रेंडी, आरामदायक एवं किफायती हो। इन्ट्यून सिर्फ़ बजट के अनुकूल स्टोर से कहीं बढ़कर है, क्योंकि यह एक ऐसा ब्रांड है जिसे परिवारों की अलग-अलग तरह की ज़रूरतों के हिसाब से बनाया गया है।
इस बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए, कंपनी के कस्टमर केयर एसोसिएट, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री कविंद्र मिश्रा ने कहा, “इन्ट्यून सही मायने में अपनी बेहतरीन क्वालिटी और बिल्कुल नए फैशन की पेशकश के लिए जाना जाता है, और यही बात इसे दूसरों से अलग बनाती है। आकर्षक कीमतों के साथ-साथ इन्ट्यून के कलेक्शन को लगातार अपडेट किया जाता है, ताकि यह मौजूदा फैशन ट्रेंड के अनुरूप हो और ग्राहकों को हर बार यहाँ आने पर कुछ नयापन और रोमांचक महसूस हो। यह ब्रांड ग्राहकों को हर बार कुछ नया पेश करने के अपने वादे पर कायम है और इसी वजह से परिवारों को अपने बजट को बढ़ाए बिना स्टाइलिश बने रहने का शानदार अवसर मिलता है।”
इन्ट्यून के सभी डिज़ाइन बड़ी सावधानी से तैयार किए जाते हैं जो बिल्कुल नए ट्रेंड के अनुरूप होते हैं, और इस तरह फैशन को पसंद करने वाले परिवारों को पहनावे के लिए ढेर सारे विकल्प उपलब्ध होते हैं। स्टाइलिश बॉटम्स और कूल टॉप्स से लेकर आरामदायक ड्रेसेस और खूबसूरत कुर्तों तक, इन्ट्यून इस बात की गारंटी देता है कि हर खरीदार को वह चीज़ मिलेगी जो उसे पसंद है — और वो भी बजट के अनुकूल कीमतों पर मिलेगी। यह ब्रांड सालों भर आकर्षक बंडल डील्स की पेशकश भी करता है।
149 रुपये से लेकर 999 रुपये तक की कीमतों के साथ, इन्ट्यून सभी के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले और बेहद किफायती स्टाइल की पेशकश करके वैल्यू फैशन के मायने को बदल रहा है। ब्रांड इस बात पर भरोसा करता है कि स्टाइल हर किसी के लिए उपलब्ध होना चाहिए, जिसमें नए और ट्रेंडसेटिंग डिज़ाइनों के साथ किफायत का बेहतरीन तालमेल हो।
इन्ट्यून इसकी लगातार बढ़ रही कम्युनिटी का हिस्सा बनें और ऐसे फैशन को अपना बनाएँ, जो आपके स्टाइल और बजट के अनुरूप हो। इन्ट्यून के साथ अपने वॉर्डरोब की शोभा बढ़ाएँ, जहाँ ट्रेंडसेटिंग डिज़ाइन बेहद किफायती मूल्य पर उपलब्ध हैं।


