- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
केप्री लोन्स लेकर आया है केप्री एआई-दोस्त
यह लोन के बारे में पूछताछ के लिए तेज़, सटीक और यूजर्स के अनुकूल समाधान उपलब्ध कराने पर केंद्रित एक चैटबॉट सेवा है
मुंबई, 10/10/2024: देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी, केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (केप्री लोन्स) ने आज बड़े गर्व के साथ एआई पर आधारित अपनी चैटबॉट सेवा, केप्री एआई-दोस्त के लॉन्च की घोषणा की है। इसे किसी भी समय और कहीं से भी, यूजर्स को उनके लोन से संबंधित सवालों के समाधान में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
लॉन्च के मौके पर केप्री ग्लोबल के ग्रुप सीटीओ, श्री तरुण अग्रवाल ने कहा: “केप्री एआई-दोस्त को लॉन्च करते हुए हम बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम अपनी प्रक्रियाओं में बदलाव लाते हुए डिजिटल को अपनाने के सफ़र पर निकल पड़े हैं। ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देना ही हमारे इस प्रयास का केंद्र बिंदु है। यह टेक्नोलॉजी काफी इनोवेटिव है, जिसे तुरंत और सटीक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ बेहद कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ ग्राहकों को केप्री लोन में उनके सफ़र को समझने में 24X7 सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, सहज तरीके से जानकारी देने वाले इस एआई चैटबॉट की मदद से हम अपने ग्राहकों की ज़रूरतों का बेहतर आकलन कर पाएँगे, साथ ही अपने सिस्टम की क्षमता को भी बेहतर बना पाएँगे। केप्री में हम टेक्नोलॉजी और हमारे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उठाकर आसानी से सेवाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देते हैं, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
केप्री एआई-दोस्त के यूजर्स को अपने लोन से संबंधित सवालों का तुरंत जवाब प्राप्त करने की सुविधा मिलती है, जिससे ग्राहक संतुष्टि बढ़ती है। ग्राहकों के लिए इस चैटबॉट की सुविधा सामान्य व्यावसायिक घंटों के बाहर भी उपलब्ध है और उन्हें जब भी ज़रूरत हो, वे इसकी मदद ले सकते हैं। फिलहाल यह सेवा 18 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
लोन के लिए आवेदन करने वाले संभावित ग्राहक, लोन लेने वाले मौजूदा ग्राहक और व्यवसाय या SMEs इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बेहद सहज इंटरफ़ेस वाले केप्री एआई-दोस्त का उपयोग करना बेहद सरल है, जो यूजर्स को चैटबॉट के साथ आसानी से जुड़ने तथा लोन पाने की शर्तों, काग़जी कार्रवाई, अवधि के विकल्प, ब्याज दरें, लोन चुकाने की समय-सीमा और आवेदन की स्थिति के बारे में जानने के लिए तुरंत संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देता है।


