- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नेतृत्व के एक नए युग का स्वागत- श्री जूड गोम्स एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
मुंबई, 10 अक्टूबर 2024: भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आई.आर.डी.ए.आई.) की मंजूरी के साथ, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड श्री जूड गोम्स को नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए प्रसन्न है।
श्री जूड गोम्स के पास बीमा और बैंकिंग के क्षेत्र में वरिष्ठ पदों पर 30 से अधिक वर्षों का स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय अनुभव है। उन्होंने फिलीपींस में मैनुलाइफ चाइना बैंक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में और हाल ही में श्रीलंका में यूनियन एश्योरेंस पी.एल.सी. में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सफल कार्यकाल पूरा किया है। इससे पहले, वे वियतनाम में मैनुलाइफ के लिए मुख्य साझेदारी वितरण अधिकारी और हांगकांग स्थित एच.एस.बी.सी. के मुख्य कार्यालय में थे। बीते समय के दौरान, वे भारत की पहली निजी जीवन बीमा कंपनी, एच.डी.एफ़.सी. स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस की स्थापना करने वाली मुख्य टीम का हिस्सा थे और भारत में एच.एस.बी.सी. केनरा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं। हाल के समय तक, हांगकांग में से संबंध रखने वाले, श्री जूड गोम्स ने एजेस में क्षेत्रीय निदेशक, व्यवसाय विकास के रूप में एक महत्वपूर्ण पद का कार्यभार संभाला था।
इस नियुक्ति के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री जूड गोम्स ने कहा, “मैं एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में प्रबंध निदेशक (एम.डी.) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) की भूमिका निभाने के लिए स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। हमारे बोर्ड और हमारे सभी समर्पित कर्मचारियों के सहयोग के साथ, मैं अपने सभी हितधारकों के लिए केयर, डेअर, डिलीवर और शेयर के हमारे सैद्धांतिक मूल्यों को बनाए रखूँगा। हम नए मानक स्थापित करेंगे और भारत के बीमा के क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत बनायेंगे। मैं टीम एजेस फेडरल लाइफ के रूप में – एक साथ – विकास और सफलता की हमारी नई यात्रा को आरंभ करने की प्रतीक्षा कर रहा हूँ।”
एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस श्री जूड गोम्स का दिल से स्वागत करता है और इस रोमांचक नए अध्याय के लिए उन्हें शुभकामनायें देता है।


