- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तमन्ना भाटिया ने ‘ओडेला 2’ की शूटिंग पूरी की, मेकर्स ने सेट से BTS तस्वीर शेयर की!
पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया ने अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘ओडेला 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ऐक्ट्रेस ने फिल्म में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जोरदार ट्रेनिंग और रिहर्सल किया है, जो ‘अरनमनई 4’, ‘वेदा’ और ‘स्त्री 2’ के बाद तमन्ना की चौथी थिएट्रिकल रिलीज़ है। जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है, तब से उनके फैंस अभिनेत्री को सिल्वर स्क्रीन पर एक और अलग भूमिका में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो तमन्ना की वर्सेटिलिटी को उजागर करता है।
https://www.instagram.com/stories/tamannaahspeaks/3474329986164300526

‘ओडेला 2’ ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वल है, जो एक सीरियल किलर की कहानी है, जो ओडेला नामक गांव में नवविवाहित महिलाओं की हत्या करता है। कहानी तब शुरू होती है, जब एक युवा ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर को सीरियल किलर को खोजने का काम सौंपा जाता है। तमन्ना के साथ, ‘ओडेला 2’ ने उत्साह का स्तर बढ़ा दिया है।
अभिनेत्री ने 2024 की शुरुआत ‘अरनमनई 4’ से की थी, जिसने तमिल बॉक्स ऑफिस पर ड्राई पैच खत्म किया और 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की, जिससे तमन्ना की बॉक्स ऑफिस पर सफलता का प्रमाण मिला। उनकी सफलता का सिलसिला ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के साथ जारी रहा, जिसने बॉडी पॉजिटिविटी के इर्द-गिर्द चर्चाओं की शुरुआत की और बैक ऑवर ग्लास बॉडी को सामान्य बनाने और वापस ट्रेंड में लाने के लिए सेलिब्रेट किया गया। तमन्ना लगातार नई और भिन्न-भिन्न किरदार निभा रही हैं, इसलिए फैंस आने वाले प्रोजेक्ट्स में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को देखने की उम्मीद कर सकते हैं। वह अब करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ में नजर आएंगी।


