- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बाग प्रिंट्स का रिटेल स्टोर संस्कृति इंदौर में आरंभ
इंदौर, 15 अक्टूबर, 2024: इंदौर में हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्त्र पसंद करने वालों के लिए एक नया पड़ाव जुड़ गया है। प्रसिद्ध खत्री परिवार, जो तीन पीढ़ियों से बाग प्रिंट के निर्माण में जुड़ा हुआ है, ने इंदौर में अपना पहला रिटेल स्टोर ‘संस्कृति’ खोला है। यह स्टोर बाग प्रिंट के साथ-साथ अन्य पारंपरिक वस्त्रों जैसे माहेश्वरी, चंदेरी और शिफॉन भी उपलब्ध कराएगा।
इस स्टोर की सबसे खास बात यह है कि यहां बाग प्रिंट की निर्माण इकाई से सीधे उत्पाद उपलब्ध होंगे। समय समय पर यहां बाग प्रिंटिंग का लाइव डेमो भी देखने को मिलेगा, जिससे लोग इस कला के बारे में और अधिक जान सकेंगे।

बाग प्रिंट के मास्टर कारीगर इदरिस खत्री ने कहा कि “बाग प्रिंटस की पहचान पूरी दुनिया में है और लोग इन कपड़ों को बहुत पसंद करते हैं, बरसों से देश और दुनिया भर से इनके चाहने वाले इंदौर से करीब 140 किलोमीटर की दूरी तय करके बाग आकर खरीदी करते हैं। इनकी लोकप्रियता को देखते हुए हमारी बहुत लंबे अरसे से इच्छा थी कि हम इंदौर में एक आउट्लेट खोलें, संस्कृति से जुड़ना हमारे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है। मुझे उम्मीद है कि लोग हमारे स्टोर में आकर बाग प्रिंट की खूबसूरती को महसूस करेंगे।”
संचालक दिनेश नागर ने कहा कि, हम इंदौर के लोगों के लिए पारंपरिक वस्त्रों को खरीदने का एक बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं और इस स्टोर को खोलने के लिए बहुत मेहनत की है। हम अपनी पहचान बाग प्रिंट से बनाना चाहेंगे, साथ ही चुनिंदा महेश्वरी, चंदेरी, शिफॉन की साड़ियां, दुपट्टे, सूट, चादरें और ड्रेस मटेरियल भी मिलेंगे।
रिटायर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट प्रदीप पाटनी का कहना है कि, “हमने तीन साल पहले महालक्ष्मी नगर, इंदौर में परम्परागत परिधान का एक आउट्लेट ‘संस्कृति’ शुरू किया था और वहाँ हस्तशिल्प पसंद करने वाले ग्राहकों से मिले रिस्पॉन्स से उत्साहित होकर हमने शहर के बीच एक रिटेल आउटलेट खोलने का यह प्रयास किया है, हम चाहते हैं कि इंदौर के लोग बाग प्रिंट जैसे पारंपरिक वस्त्रों से जुड़ें और इनका महत्व समझें। हमारी कोशिश है कि हम बाग प्रिंट को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाएं। हम कोशिश करेंगे कि यह स्टोर एक रिटेल आउटलेट से बढ़कर कपड़े और हस्तशिल्प से जुड़ी पारंपरिक कलाओं को भी बढ़ावा देने का काम करे।”


