- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रोहिणी अय्यर ने हॉलीवुड और बॉलीवुड मशहूर हस्तियों के लिए एक हाई-प्रोफाइल डिनर का किया आयोजन!
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली एंटरप्रेन्योर्स में से एक रोहिणी अय्यर जब कोई पार्टी आयोजित करती हैं, तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ का वहां होना स्वाभाविक है। उनकी गेस्ट लिस्ट में हमेशा बॉलीवुड के जाने-माने नाम शामिल होते हैं। यही नहीं उनकी पिछली सभी पार्टियों की सेल्फी भी हमेशा वायरल होती हैं।
अब हम सुन रहे हैं कि रोहिणी का नेटवर्क हॉलीवुड तक भी फैला हुआ है। न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और लंदन में हाल ही में हुए हाई-प्रोफाइल हॉलीवुड इवेंट में उनकी उपस्थिति उनके प्रभाव का प्रमाण है। हम सुन रहे हैं कि वह हॉलीवुड की सबसे बड़े और शानदार प्रोजेक्ट्स में कोलैबोरेट कर रही हैं, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
उन्होंने हालही में सेलेक्ट फ्यू के लिए मुंबई में एक एक्सक्लूसिव डिनर होस्ट किया था। इसमें अमेरिकन मल्टीनेशनल एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर म्यूजिक ग्रुप के सीईओ रॉबर्ट किन्क्ल और उनके कॉलीग साइमन रॉबसन (प्रेजिडेंट, इंटरनेशनल रिकॉर्डेड म्यूजिक) और अल्फोंसो पेरेज-सोटो (प्रेजिडेंट, इमर्जिंग मार्केट्स) ने शिरकत की।
अपने असाधरण और बेहतरीन डिनर पार्टीज के आयोजित के लिए प्रसिद्ध अय्यर ने एक बार फिर इस पार्टी में अपने प्रभाव का प्रदर्शन किया। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के सफलता के पीछे की अनोखी शख्सियत रोहिणी, के इस शानदार डिनर पार्टी में उन सभी लोगों का आना कोई आश्चर्य की बात नहीं थी।
इस शाम में टाइगर श्रॉफ, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, नोरा फतेही, आर माधवन, तमन्ना भाटिया , विजय वर्मा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, शोभिता धूलिपाला, मौनी रॉय, सूरज नांबियार, राशा थदानी, सान्या मल्होत्रा, अपारशक्ति खुराना, ताहा शाह, कृष्णा श्रॉफ, अंजुला आचार्य, फरदीन खान, अभय देओल, आर बाल्की, गौरी शिंदे, अभिषेक कपूर और प्रज्ञा कपूर, विक्रमादित्य मोटवानी, मोजेज सिंह, फाल्गुनी एंड शेन पिकॉक, मोना पटेल, रॉकस्टार डीएसपी, गोल्डी बहल, अर्सलान गोनी, सोनल कालरा, बरखा दत्त, अनुपमा चोपड़ा, रुचिका मेहता, शालिनी शर्मा, मुश्ताक शेख, श्रद्धा सल्ला जैसे बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए।
यह जरूर एक ब्लॉकबस्टर इवेंट था।


