- ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल: इंदौर में मिल रहा है देशभर के शाही और देसी स्वादों का अनुभव
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल में एक 10 वर्षीय बच्ची की रेयर ब्रेन वैस्कुलर सर्जरी सफल हुई
- फीनिक्स सिटाडेल मॉल में ‘सिम्फनी ऑफ स्ट्रेंथ’ के साथ नारी शक्ति का भव्य उत्सव
- राजा शिवाजी का दमदार फर्स्ट लुक टीजर ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ होगा रिलीज, दर्शक इसे एक्सक्लूसिवली सिर्फ सिनेमाघरों में देखेंगे
- B Praak, Darshan Raval to AP Dhillon: Singers Who Spotlight Love & Loss through Heartbreak Songs
“मैं वही पोस्ट करूंगी जो मुझे पसंद है!” नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में काजोल ने अपने बच्चों के इंस्टाग्राम पोस्ट के रूल्स को तोड़ने का एक किस्सा बताया
पिछले हफ़्ते फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स के कलाकारों की चमक-दमक और ड्रामा का आनंद लेने के बाद, नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो का एक और रोमांचक एपिसोड आने वाला है! इस बार, बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दो पत्ती के कलाकार काजोल देवगन, कृति सनोन, शहीर शेख़ और निर्देशक कनिका ढिल्लन द ग्रेट इंडियन कपिल शो के कप्स कैफ़े के स्पेशल गेस्ट हैं। जहाँ पर आपको ढेर सारी हंसी-मज़ाक और पर्दे के पीछे की कुछ दिलचस्प कहानियाँ सुनने को मिलेंगी!
काजोल ने एक मज़ेदार किस्सा शेयर किया की, कैसे उसकी बेटी उसके इंस्टाग्राम गेम से बिल्कुल इम्प्रेस नहीं है।
जब कपिल ने काजोल से पूछा कि, उनके इंस्टाग्राम पर कौन सी तस्वीरें अपलोड करनी हैं, यह कौन तय करता है वह खुद या उनके बच्चे, तो काजोल ने जवाब देते हुए कहा, “इसका फैसला मैं खुदही करती हूँ। मेरे बच्चों ने तय कर लिया है कि जो मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर है, उनको समझने के बाहर है। मेरे बच्चों ने मुझसे हाथ साफ कर लिए है। मेरी बेटी ने अभी-अभी मुझसे कहा था, कि ” मैं आपको समझ नहीं पा रही हूँ! मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप इंस्टाग्राम पर क्या डाल रहे हैं।” तो मैंने उसे कहा कि अच्छा ठीक है, फिर मुझे जो भी पसंद आएगा उसे मैं इंस्टाग्राम पर डाल दूंगी!”
काजोल का इंस्टाग्राम गेम वाकई में अनोखा है और हम अपनी क़्वीन के साथ खड़े हैं!


