- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है
मुंबई – 29 अक्तूबर , 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 28 अक्तूबर से 03 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है , जिसका विषय है, ” केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा परिकल्पित ” सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” । युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और आम जनता के बीच पीआईडीपीआई, सतर्कता, ईमानदारी और नैतिकता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए बैंक द्वारा विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। साइबर अपराध पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विषय के व्यापक प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय में, एमडी और सीईओ, कार्यकारी निदेशक, बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के अधिकारियों (पूरे भारत में) ने ईमानदारी की शपथ ली और ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हुए। एमडी और सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलाई ने अपने संदेश के माध्यम से सभी यूनियनाइट्स से जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा का पालन करने की अपील की जिससे देश का सतत विकास और उज्जवल भविष्य का निर्माण हो सके।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 पर माननीय राष्ट्रपति, माननीय उपराष्ट्रपति और माननीय प्रधान मंत्री के संदेशों से सभी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया।


