- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘स्त्री 2’ के मेकर्स ने तमन्ना भाटिया का गाना ‘आज की रात’ का फुल वर्जन किया रिलीज़!
‘स्त्री 2’ से पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया का हिट गाना ‘आज की रात’ अब यूट्यूब पर एक फुल वीडियो के रूप में उपलब्ध है। फिल्म के मेकर्स ने 24 अक्टूबर को वीडियो रिलीज़ किया और तब से यह ट्रेंड कर रहा है। तमन्ना को लीड डांसर के रूप में पेश करते हुए, वीडियो को पहले ही लगभग 15 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि फिल्म से पहले रिलीज़ किए गए ओरिजिनल वर्जन को 533 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया था। ‘स्त्री 2’ दुनिया भर में 856.98 करोड़ की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है।
फुल वीडियो रिलीज़ होने के बाद, फैंस अपनी खुशी को रोक नहीं पाए। एक फैन ने कमेंट किया, “आयी हैड बीन वेटिंग फ़ॉर दिस एक्सटेंडेड वर्जन, एस्पेशली द 2 बिगिनिंग लाइन्स फ्रॉम द फर्स्ट डे आयी वॉचड़ इट इन द थिएटर! व्हाट ए बैंगर! दूसरे ने लिखा, “व्हाट ग्रेस यू नेल्ड इट.” जबकि एक अन्य फैन ने कहा, “तमन्ना ग्रेस इज अनमैचेबल.” जब ओरिजिनल वीडियो रिलीज़ हुआ, तो यह तुरंत फैंस के बीच फेवरेट बन गया और बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में बातचीत शुरू हो गई। तमन्ना की डायनामिक परफॉरमेंस और गाने की शानदार एनर्जी ने इसे एक बेहतरीन ट्रैक बना दिया।
तमन्ना ने हाल ही में अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘ओडेला 2’ की शूटिंग पूरी की और 2024 की शुरुआत ‘अरनमनई 4’ से की, जिसने तमिल बॉक्स ऑफिस के रफ पैच को खत्म किया। इसने 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और अपनी स्टार पावर का प्रदर्शन किया। इसके अलावा उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करे तो वह ‘सिकंदर का मुकद्दर’ एक नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट में बतौर लीड नज़र आएंगी। साथ ही एक्ट्रेस करण जौहर द्वारा निर्मित ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ में दिखाई देंगी, जो उनकी प्रभावशाली लाइनअप में चार चांद लगाएगी।


