- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नोरा फतेही ने अपने लेटेस्ट इंटरनेशनल गाने इट्स ट्रू के साथ ग्लोबल स्टेज पर हिंदी का प्रभाव दर्शाया!
अपनी बहुभाषी प्रतिभा के लिए मशहूर नोरा फतेही ने अपने लेटेस्ट सिंगल, इट्स ट्रू के साथ एक बार फिर विभिन्न कल्चर को जोड़ा है। यह गाना हिंदी लिरिक्स के साथ उनका दूसरा इंटरनेशनल रिलीज़ है। फीफा वर्ल्ड कप एंथम में अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के बाद, नोरा के लेटेस्ट ट्रैक में अफ्रीकी और भारतीय धुनों का समावेश है और यह पहले से ही दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। यह साफ है कि नोरा उन कुछ कलाकारों में से एक हैं, जो ग्लोबल स्टेज पर हिंदी लिरिक्स के साथ अपने बॉलीवुड प्रभाव को प्रदर्शित करती हैं।
नोरा, जिनका वार्नर म्यूजिक के साथ मेगा रिकॉर्ड डील है, कहती हैं, “इस गाने में हिंदी लिरिक्स होने ही चाहिए क्योंकि मैं बॉलीवुड से आती हूँ। मैं ग्लोबल स्टेज पर भारत और हिंदी का प्रतिनिधित्व करने के किसी भी अवसर का लाभ उठाती हूँ। मैं इसे उस देश और भाषा को वापस देने के सम्मान के रूप में देखती हूँ, जिसने मुझे इतना कुछ दिया है। और मैं ग्लोबल स्टेज पर हमेशा इसका प्रतिनिधित्व करती रहूँगी।” वह अब जेसन डेरुलो के साथ एक नए गाने और म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी, जो नवंबर में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
प्लेलिस्ट और इंटरनेशनल म्यूजिक सीन पर छाए रहने के अलावा, नोरा ने हाल ही में हुए पेरिस फैशन वीक के दौरान आयोजित लुई वुइटन शो में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूयॉर्क में ऑल दैट ग्लिटर्स दिवाली बॉल में दर्शकों को सरप्राइज कर दिया, जहाँ उन्होंने इस साल बॉल की को-होस्टिंग की और परफॉर्म भी किया। अब उनकी को-स्टार वरुण तेज के साथ फिल्म मटका आने वाली है, जो 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


