- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में की शानदार कमाई, प्रॉफ़िट आफ्टर टैक्स में सालाना आधार पर 76% की छलांग
ओईएम के लिए विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले ऑटोमोटिव पार्ट्स की वाइड रेंज के मैन्युफैक्चरिंग करने वाली अग्रणी कंपनी पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीएसई: 543915, एनएसई: PAVNAIND) ने 28 अक्टूबर 2024 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में 30 सितंबर 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही और छमाही के लिए अपने अ-लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों (अन ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट) को मंजूरी दे दी है।
30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही (स्टैंडअलोन) के लिए, कंपनी की परिचालन आय 79.52 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 16% अधिक है। एबिटा 9.97 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही) रही, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही से 44% अधिक है। एबिटा मार्जिन 239 बीपीएस बढ़कर 10.16% (वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही) से 12.54% (वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही) हो गया। पीएटी 76% बढ़कर 1.91 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही) से 3.37 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही) हो गया। पीएटी मार्जिन 4.25% (वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही) रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 144 बीपीएस बेहतर है।
30 सितंबर 2024 को समाप्त छह महीने (स्टैंडअलोन) के लिए, कंपनी की परिचालन आय 156.47 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14% अधिक है। एबिटा 17.87 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2025 की पहली छ:माही) रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 18% अधिक है। एबिटा मार्जिन 11.42% (वित्त वर्ष 2025 की पहली छ:माही) रहा। पीएटी 19% बढ़कर 4.76 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2024 की पहली छ:माही) से 5.64 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2025 की पहली छ:माही) हो गया। पीएटी मार्जिन 3.60% (वित्त वर्ष 2025 की पहली छ:माही) रहा।
परिणाम पर पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री स्वप्निल जैन ने कहा, “हमें वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के लिए एक मजबूत प्रदर्शन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारी विशेषज्ञ रणनीतिक पहलों, मजबूत बाजार स्थिति और परिचालन लचीलेपन का परिणाम है। जैसा कि भारत ऑटो कम्पोनन्ट सोर्सिंग के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है, पावना इंडस्ट्रीज इसमें योगदान देने और लाभान्वित होने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। हम विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लिए सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों से उत्साहित हैं, जिसमें 2030 तक भारत को सबसे बड़ा ईवी बाजार बनाने के लिए अनुमानित तेजी से विकास लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। पंतनगर में एक नए ग्रीनफील्ड प्लांट के लिए लैंड पार्सल हासिल करने और हमारे हालिया फंड जुटाने सहित हमारी हालिया पहलें, भारत के ईवी और ऑटोमोबाइल विस्तार का समर्थन करने की हमारी दीर्घकालिक सोच के अनुरूप हैं। ये विकास, हमारे विविध और नवीन उत्पाद पोर्टफोलियो और प्रमुख ऑटो क्लस्टरों से निकटता के साथ मिलकर, हमें अपने OEM ग्राहकों की आवश्यकताओं को तुरंत पूरा करने में सक्षम बनाते हैं। मुझे विश्वास है कि पावना इंडस्ट्रीज क्वालिटी, इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रितता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, हमारे हितधारकों के लिए विकास और उचित मूल्य देना जारी रखेगी।”
पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में घोषणा की है कि उसके बोर्ड ने प्रेफरेन्शियल इशू के कन्वर्टबल वारंट के माध्यम से 410.81 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को मंजूरी दे दी है। प्रोपोस्ड आलोटीज़ में यूनीको ग्लोबल अपॉर्च्यूनिटीज फंड लिमिटेड, नेक्स्पैक्ट लिमिटेड, नॉर्थ स्टार अपॉर्च्यूनिटीज फंड वीसीसी, इमिनेंस ग्लोबल फंड पीसीसी, एजी डायनेमिक फंड्स लिमिटेड आदि एफआईआई शामिल हैं।
पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड ओईएम के लिए विश्वसनीय और उच्च-गुणवत्ता वाले ऑटोमोटिव पार्ट्स की विस्तृत श्रृंखला के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है, जो यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों, तीन-पहिया वाहनों, भारी और हल्के वाणिज्यिक वाहनों और ऑफ-रोड वाहनों सहित विभिन्न वाहनों की सेवा करती है। पावना दक्षिण एशियाई ऑटोमोटिव उद्योग में एक अच्छी तरह से स्थापित कंपनी है, जिसका 50 से अधिक वर्षों में नवाचार, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और बाजार नेतृत्व का लंबा इतिहास है।
कंपनी के अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और पंतनगर (उत्तराखंड) में रणनीतिक रूप से स्थित हैं। ये प्लांट अपने OEM ग्राहकों के प्लांट्स के निकट स्थित हैं, जिससे अधिक से अधिक संपर्क और उनकी आवश्यकताओं के समय पर जवाब देने की अनुमति मिलती है। इसमें उत्पादों की विविध रेंज भी शामिल है जिसमें इग्निशन स्विच, फ्यूल टैंक कैप्स, लैच, ऑटो लॉक, स्विच, ऑयल पंप, थ्रॉटल बॉडी, फ्यूल कॉक्स, कास्टिंग कंपोनेंट्स और बहुत कुछ शामिल हैं। कंपनी की घरेलू के साथ-साथ निर्यात बाजारों में भी व्यापक उपस्थिति है, जो इटली, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सूडान, यू.एस.ए. और बांग्लादेश जैसे कई देशों में निर्यात करती है। इसके अलावा कंपनी ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण पर भी केंद्रित है जो उद्योग में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे बजाज, कावासाकी, होंडा, टीवीएस, महिंद्रा, टाटा, एस्कॉर्ट्स, रॉयल एनफील्ड, अशोक लेलैंड, महिंद्रा व्हील्स, आयशर मोटर्स, टॉर्क मोटर्स, रिवोल्ट, महिंद्रा इलेक्ट्रिक आदि की आवश्यकताओं को पूरा करती है।


